फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

LS Polls 2024: तेजस्वी बोले- पीएम मोदी को बेड रेस्ट कराकर ही दम लेंगे, सहनी ने खतरे में बताया लोकतंत्र-संविधान

Sun, 19 May 2024 06:29 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सारण
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सारण Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sun, 19 May 2024 06:29 PM IST
सार

LS Polls 2024: तेजस्वी बोले- पीएम मोदी को बेड रेस्ट कराकर ही दम लेंगे, सहनी ने खतरे में बताया लोकतंत्र-संविधान
LS Polls: तेजस्वी बोले- पीएम मोदी ने 10 साल में कोई काम नहीं किया, अब उन्हें बेड रेस्ट कराकर ही दम लेंगे
Gopalganj Lok Sabha: Tejashwi Yadav accuses PM Narendra Modi, says he did not do any work in 10 years
 

विज्ञापन
Gopalganj Lok Sabha: Tejashwi Yadav accuses PM Narendra Modi, says he did not do any work in 10 years
गोपालगंज में इंडिया गठबंधन का चुनावी कार्यक्रम - फोटो : अमर उजाला

बिहार के गोपालगंज लोकसभा क्षेत्र में राजद नेता तेजस्वी यादव और वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी ने रविवार को एक जनसभा की। इस दौरान उन्होंने जनता से महागठबंधन के प्रत्याशी प्रेमनाथ चंचल को जिताने की अपील की। साथ ही उन्होंने इस दौरान पीएम नरेंद्र मोदी और एनडीए पर जमकर जुबानी हमला किया। पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बेरोजगारी, महंगाई, गरीबी और विकास की बात नहीं करते हैं। वे हिंदू-मुस्लिम, मंदिर-मस्जिद पर बात करते हैं। राजद नेता ने आरोप लगाते हुए कहा कि पीएम ने देश भर में पिछले 10 साल में सिर्फ झूठ बोलने और नफरत फैलाने का काम किया है।



दरअसल, भोरे विधानसभा क्षेत्र के विजयीपुर प्रखंड के मुसहरी बाजार में आयोजित जनसभा में तीसरी बार जनसभा को संबोधित कर तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार में एनडीए चुनाव हार रहा है, इसलिए प्रधानमंत्री बार-बार बिहार आ रहे हैं। लेकिन बिहार के लिए क्या करेंगे, उस पर कुछ नहीं बोल रहे हैं। हमारे प्रधानमंत्री जी गोबर को भी हलवा बना देते हैं। मेरी कमर में दर्द है, डॉक्टर ने कहा कि आपको तीन सप्ताह का बेड रेस्ट लेना होगा। मैंने कहा कि मैं तीन सप्ताह तक बेड रेस्ट करूंगा तब तक तो चुनाव ही खत्म हो जाएगा। डॉक्टर साहब मुझे दोनों टाइम इंजेक्शन दीजिए, लेकिन मैं जब तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बेड रेस्ट नहीं करा देता, तब तक मैं खुद बेड रेस्ट नहीं करूंगा। उन्होंने कहा कि पिछले 10 साल में बिहार के लिए केंद्र ने कोई काम नहीं किया है।
 

Gopalganj Lok Sabha: Tejashwi Yadav accuses PM Narendra Modi, says he did not do any work in 10 years
गोपालगंज में इंडिया गठबंधन का चुनावी कार्यक्रम - फोटो : अमर उजाला

तेजस्वी यादव ने कहा कि हमने 17 महीने में पांच लाख बेरोजगारों को नौकरी दी, जिसे मुख्यमंत्री नीतीश 17 वर्षों में भी नहीं कर पाए। तेजस्वी यादव ने केंद्र में इंडिया गठबंधन की सरकार बनते ही एक करोड़ बेरोजगार युवाओं की नौकरी देने की बात भी कही। वहीं, उन्होंने आगे कहा कि गोपालगंज की जनता के लिए सांसद ने कोई काम नहीं किया है। केंद्र सरकार ने कोई योजना गोपालगंज के लिए नहीं दी। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार आई तो सबेया एयरपोर्ट को चालू कराएंगे और किसानों की आय भी दोगुनी करेंगे। तेजस्वी यादव ने अपने गृह जिले में पहुंचने के बाद 17 साल की सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। उन्होंने कहा कि भाजपा ने गोपालगंज और भोरे विधानसभा क्षेत्रों में कोई काम नहीं किया। हमारी 17 महीने की सरकार ने गोपालगंज को मेडिकल कॉलेज दिया। थावे मंदिर का सौंदर्यीकरण हो रहा है, ट्रामा सेंटर दिया और सदर अस्पताल का नया भवन बन रहा है।
 

Gopalganj Lok Sabha: Tejashwi Yadav accuses PM Narendra Modi, says he did not do any work in 10 years
गोपालगंज में इंडिया गठबंधन का चुनावी कार्यक्रम - फोटो : अमर उजाला

वहीं, वीआईपी के संरक्षक मुकेश साहनी ने कहा कि लोकतंत्र और बाबा साहेब का संविधान आज खतरे में है। आज बाबा साहेब की देन है कि एक मल्लाह का बेटा इस मंच से अपनी बातें रख रहा है। दिल्ली की सरकार (केंद्र सरकार) संविधान और लोकतंत्र को नहीं मानती। पीएम नरेंद्र मोदी हमारे भी पीएम हैं और इस भारत की एक सौ 40 करोड़ जनता के पीएम हैं। उन्होंने चुनाव में जो भी वादा किया, उस वादे को पूरा नहीं कर सके। चुनावी सभा को जिला अध्यक्ष दिलीप कुमार सिंह, विधायक प्रेमशंकर यादव, राजेश कुशवाहा, गम्हा यादव, अमरेश यादव, संतोष यादव और राधा यादव आदि ने संबोधित किया। कार्यक्रम में श्यामबहादुर यादव, रामअवधेश यादव, जितेंद्र यादव नेता, टुनटुन यादव, रवींद्र राम, आनंदेव यादव, सुनील बारी और अमित यादव ऋषि आदि राजद कार्यकर्ता मौजूद रहे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed