फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bihar Flood: सारण में बाढ़ की आशंका से प्रशासन हाई अलर्ट पर, DM ने तटबंधों का निरीक्षण कर लिया जायजा

Sun, 29 Sep 2024 08:06 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सारण
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सारण Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sun, 29 Sep 2024 08:06 PM IST
सार

Bihar News: सारण में बाढ़ की आशंका से प्रशासन हाई अलर्ट पर, जिलाधिकारी का तटबंधों का निरीक्षण जारी
Bihar Flood: Administration on high alert due to possibility of flood in Saran, DM inspected embankments
 
विज्ञापन
Bihar Flood: Administration on high alert due to possibility of flood in Saran, DM inspected embankments
डीएम अमन समीर ने बाढ़ संभावित क्षेत्रों का किया निरीक्षण - फोटो : अमर उजाला

नेपाल के तराई इलाकों में लगातार हो रही भारी बारिश के कारण बिहार के 13 जिलों में बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है। इसकी वजह से प्रशासनिक महकमा पूरी तरह से हाई अलर्ट पर है। 56 वर्षों बाद इतनी गंभीर बाढ़ की आशंका को देखते हुए विशेष सावधानियां बरती जा रही हैं। प्रशासन द्वारा निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को माइकिंग कर सतर्क किया जा रहा है और उन्हें सुरक्षित ऊंचे स्थानों पर जाने के निर्देश दिए जा रहे हैं।

Bihar Flood: Administration on high alert due to possibility of flood in Saran, DM inspected embankments
डीएम अमन समीर ने बाढ़ संभावित क्षेत्रों का किया निरीक्षण - फोटो : अमर उजाला

सारण जिले के जिलाधिकारी (डीएम) अमन समीर ने गंडक नदी के जलस्तर में लगातार बढ़ोतरी और नेपाल के गंडक बैराज से छह लाख क्यूसेक पानी छोड़े जाने के कारण जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण किया। मकेर, अमनौर, तरैया और पानापुर प्रखंडों के निचले क्षेत्रों में संभावित बाढ़ से बचाव के लिए तटबंधों की स्थिति की समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को तटबंधों पर सतर्कता बरतने और पूरी रात निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
 
Bihar Flood: Administration on high alert due to possibility of flood in Saran, DM inspected embankments
डीएम अमन समीर ने बाढ़ संभावित क्षेत्रों का किया निरीक्षण - फोटो : अमर उजाला

जिलाधिकारी अमन समीर ने विशेष तौर पर तटबंधों के निचले क्षेत्रों के पंचायतों का निरीक्षण किया और वहां रहने वाले लोगों को संभावित बाढ़ के प्रति सतर्क किया। ध्वनि विस्तारक यंत्रों (माइकिंग) के जरिए लोगों को ऊंचे स्थानों पर जाने और अपने मवेशियों को भी सुरक्षित स्थान पर ले जाने की अपील की गई। सारण तटबंध के सभी क्षेत्रों में जियो बैग और कटाव निरोधी सामग्री उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि तटबंध के किसी भी हिस्से में कटाव की समस्या उत्पन्न होने पर तुरंत सुरक्षा के उपाय किए जा सकें।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Bihar Flood: Administration on high alert due to possibility of flood in Saran, DM inspected embankments
डीएम अमन समीर ने बाढ़ संभावित क्षेत्रों का किया निरीक्षण - फोटो : अमर उजाला

जिले के सदर, मढ़ौरा और सोनपुर अनुमंडल क्षेत्रों के पदाधिकारियों, अंचल अधिकारियों और थानाध्यक्षों को निर्देशित किया गया है कि वे पूरी रात गश्ती करें और तटबंधों की निगरानी करते रहें। डीएम ने कहा कि किसी भी आकस्मिक परिस्थिति में तुरंत सुरक्षात्मक कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही जिला प्रशासन और अनुमंडल प्रशासन को संभावित खतरे के मद्देनजर हर समय अलर्ट मोड पर रहने की हिदायत दी गई है।
 
विज्ञापन
Bihar Flood: Administration on high alert due to possibility of flood in Saran, DM inspected embankments
डीएम अमन समीर ने बाढ़ संभावित क्षेत्रों का किया निरीक्षण - फोटो : अमर उजाला

बाढ़ के संभावित खतरे को देखते हुए निचले इलाकों में रहने वाले लोगों से आग्रह किया गया है कि वे तत्काल सुरक्षित स्थानों पर चले जाएं। प्रशासन द्वारा लगातार जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। किसी भी आपात स्थिति में त्वरित मदद के लिए आपदा नियंत्रण कक्ष को सक्रिय रखा गया है। नियंत्रण कक्ष के दूरभाष नंबर 06478-222753 पर किसी भी आपातकालीन स्थिति में संपर्क किया जा सकता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed