फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सलमान की बहनों सबा और फराह ने दो दिन बाद खाया खाना, जमानत मिलने पर मनाई खुशियां

Sat, 07 Apr 2018 04:43 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Updated Sat, 07 Apr 2018 04:43 PM IST
विज्ञापन
Salman Rakhi sisters Saba and Farah celebrated in patna and eat sweets after bail of salman khan
Saba and Farah - फोटो : ANI
काला हिरण का शिकार करने के दोषी सलमान खान को कोर्ट से जमानत मिल गई है। यानि फिलहाल वे जेल से बाहर आ सकते हैं। देशभर में सलमान के लाखों फैंस के साथ ही पटना में उनकी मुंहबोली बहनों सबा और फराह ने भी सलमान को मिली बेल पर खुशियां मनाई। बता दें कि सबा और फराह सिर से जुड़ी हुई हैं और सलमान खान इनसे राखी बंधवाते हैं। 

 

 
Salman Rakhi sisters Saba and Farah celebrated in patna and eat sweets after bail of salman khan
सलमान के जेल जाने के बाद सबा ने कहा, 'हम पिछले आठ दिनों से सलमान खान के लिए प्रार्थना कर रहे हैं। कोर्ट का फैसला सुनकर हमें शॉक लगा क्योंकि भाईजान क्रिमिनल नही हैं।' हिन्दुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार सबा ने खाना-पीना छोड़ दिया है। उसने कहा है कि जब तक अभिनेता को बेल नहीं मिल जाती, वह कुछ नहीं खाएंगी। 
Salman Rakhi sisters Saba and Farah celebrated in patna and eat sweets after bail of salman khan
सलमान खान की 23 वर्षीय ये जुड़वा फैन्स जन्म से ही सिर से एक दूसरे से जुड़ी हैं। दोनों पटना के समनपुरा इलाके में रहती हैं। जिस दिन सलमान खान के हिट एंड रन मामले में बॉम्बे हाईकोर्ट अपना फैसला सुनाने वाला था, उस दिन (मई 2015)  इन दोनों बहनों ने व्रत रखा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Salman Rakhi sisters Saba and Farah celebrated in patna and eat sweets after bail of salman khan
आठ साल पहले सलमान खान ने सबा और फराह के साथ रक्षाबंधन के मौके पर राखी बंधवाई थी। जब उन्हें पता चला था कि ये दोनों बहनें उनकी कितनी बड़ी फैन हैं, तो उन्होंने दोनों के लिए फ्लाइट्स की टिकटें भिजवाकर उन्हें मुंबई बुलाया था। एक्टर ने दोनों के रहने का भी बंदोबस्त किया था। राखी बंधवाकर सलमान खान ने हमेशा उनकी रक्षा करने का वादा किया था। 
विज्ञापन
Salman Rakhi sisters Saba and Farah celebrated in patna and eat sweets after bail of salman khan
- फोटो : ANI
राजस्थान में 20 साल पुराने काले हिरण के शिकार मामले में दोषी करार दिए गए और गुरुवार को जोधपुर जेल भेजे गए सलमान खान के लिए शनिवार राहत लेकर आई। सलमान खान को कोर्ट से जमानत मिल गई। दो रातें जेल में काटने के बाद शनिवार की रात खुले आसमान के नीचे सांस ले सकेंगे। सलमान की रिहाई के लिए उनके प्रशंसक दुआ कर रहे थे। सलमान शाम तक जेल से छूटेंगे। लेकिन सड़कों पर फैंस का जश्न जारी है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed