फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

राबड़ी देवी की पसंद है ऐश्वर्या, दिल्ली में की है पढ़ाई, जानें कौन है तेज प्रताप की दुल्हनियां

Fri, 06 Apr 2018 11:36 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 06 Apr 2018 11:36 AM IST
विज्ञापन
lalu's son tej pratap will marry with aishwarya rai on next month

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री व राजद सुप्रीमो लालू यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव दूल्हा बनने जा रहे हैं। 

lalu's son tej pratap will marry with aishwarya rai on next month

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री दारोगा प्रसाद राय की पोती लालू के घर की बड़ी बहू बनने जा रही है। हालांकि, अभी इसका औपचारिक एलान नहीं हुआ है। एश्वर्या राय की पढ़ाई पटना में हुई है। उन्होंने आगे की पढ़ाई दिल्ली से की है।

lalu's son tej pratap will marry with aishwarya rai on next month

सूत्रों की मानें तो पूर्व मंत्री चंद्रिका प्रसाद राय की बेटी से तेज प्रताप के रिश्ते को लालू की मंजूरी मिल गई है। राबड़ी देवी को भी यह रिश्ता पसंद है। शादी की तिथि तय नहीं है, लेकिन शादी अगले महीने हो सकती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
lalu's son tej pratap will marry with aishwarya rai on next month

विश्वस्त सूत्रों की मानें तो 18 अप्रैल को पटना में सगाई होगी। इसके लिए होटल मौर्य को बुक किया गया है। बेटे की शादी में लालू उपस्थित होंगे या नहीं यह भी अभी तय नहीं है। चंद्रिका प्रसाद सारण जिले के ही रहने वाले हैं। वह राजद सरकार में मंत्री रह चुके हैं।

विज्ञापन
lalu's son tej pratap will marry with aishwarya rai on next month

उल्लेखनीय है कि लालू प्रसाद के दोनों बेटों की शादी को लेकर मीडिया में बातें होती रही हैं। पिछले दिनों ही जब मीडिया ने तेज प्रताप यादव से शादी को लेकर सवाल किया था, जिसके जवाब में उन्होंने कहा था कि सुशील मोदी ही उनके लिए लड़की ढूंढ कर लाएंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed