कटिहार जिले के कदवा थाना क्षेत्र के कुर्सेल पंचायत के कचौरा गांव में गुरुवार की रात एक ऐसी दर्दनाक घटना घटी जिसने पूरे इलाके को सन्न कर दिया। अज्ञात अपराधियों ने हैवानियत की हद पार करते हुए घर में घुसकर पिता-पुत्र पर पेट्रोल छिड़क दिया और जिंदा आग के हवाले कर दिया। इस घटना में 12 वर्षीय सुनील मंडल की मौके पर ही जलकर मौत हो गई, जबकि उसके पिता राम कल्याण गंभीर रूप से झुलस गए हैं और उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। उन्हें इलाज के लिए भागलपुर रेफर किया गया है।
Bihar Crime: पेट्रोल छिड़ककर पिता-पुत्र को जिंदा जलाया; 12 वर्षीय मासूम की मौत, शख्स की हालत गंभीर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटिहार
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Fri, 08 Aug 2025 06:52 PM IST
सार
Katihar Crime: कटिहार में पेट्रोल छिड़ककर पिता-पुत्र को जिंदा जलाने का मामला सामने आया है, जिसमें मासूम बालक की मौत हो गई है। जबकि उसके पिता की हालत गंभीर बनी हुई है। इस खौफनाक हमले के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल है। लोग आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन