फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

LS Polls: 'बिहार के लोगों के लिए ये अपमानजनक है, बहुत बुरा है', पीएम मोदी के 'मुजरा' बयान पर बरसे खरगे

Sun, 26 May 2024 06:23 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कैमूर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कैमूर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sun, 26 May 2024 06:23 PM IST
सार

LS Polls: खरगे ने सासाराम से कांग्रेस उम्मीदवार के लिए जनता से मांगे वोट; पीएम मोदी को बताया 'झूठों का सरदार'
Sasaram: Mallikarju Kharge seeks votes from public for Congress candidate Manoj Ram; took a jibe at PM Modi
 

विज्ञापन
Sasaram: Mallikarju Kharge seeks votes from public for Congress candidate Manoj Ram; took a jibe at PM Modi
कैमूर में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की चुनावी सभा - फोटो : अमर उजाला

बिहार के कैमूर में रविवार को भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने चुनावी रैली की। यहां मोहनिया जगजीवन मैदान में उन्होंने सासाराम संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार मनोज राम के पक्ष में चुनाव प्रचार कर हजारों की तादाद में जनता और पार्टी कार्यकर्ता को संबोधित किया। इस दौरान कांग्रेस के शीर्ष नेता मल्लिकार्जुन खरगे ने मंच पर एक लय में भाजपा पर जमकर तीखा जुबानी हमला किया। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ‘झूठों का सरदार’ बताया।


 

Sasaram: Mallikarju Kharge seeks votes from public for Congress candidate Manoj Ram; took a jibe at PM Modi
पीएम नरेंद्र मोदी - फोटो : अमर उजाला

कांग्रेस नेता खरगे ने कहा कि दस साल के कार्यकाल में प्रधानमंत्री मोदी का एक भी वादा पूरा नहीं हुआ। मोदी ने 10 साल तक जनता को गुमराह कर छल, कपट और बेईमानी की है। खरगे ने कहा कि पीएम कहते हैं कि यह मोदी की गारंटी है। और मैं कहता हूं कि क्या यही मोदी की गारंटी है।

Sasaram: Mallikarju Kharge seeks votes from public for Congress candidate Manoj Ram; took a jibe at PM Modi
मल्लिकार्जुन खरगे की चुनावी सभा में भारी तादाद में पहुंची जनता - फोटो : अमर उजाला

उन्होंने कहा था कि सबके खाते में 15-15 लाख रुपये आएंगे, साल में दो करोड़ युवाओं को नौकरी देंगे, किसानों का कर्ज माफ करेंगे, ऐसा नहीं हुआ। लेकिन मोदी ने देश की जनता के साथ बहुत बड़ा छलावा किया है। उन्हें जनता कभी माफ नहीं करेगी। इस बार 2024 लोकसभा के चुनाव में भाजपा बुरी तरह से हार का सामना करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Sasaram: Mallikarju Kharge seeks votes from public for Congress candidate Manoj Ram; took a jibe at PM Modi
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे - फोटो : amar ujala

लोकसभा चुनाव 2024 पर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि हमें उनसे (भाजपा) भी ज्यादा विश्वास है। हम जीतने वाले हैं और वे हारने वाले हैं। वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'मुजरा' वाले बयान पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कड़ी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि बिहार के लोगों के लिए ये अपमानजनक है। यह बहुत बुरा है और उन्हें ऐसी भाषा का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। किसी को भी ऐसी चीजें पसंद नहीं आतीं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed