फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Karakat Lok Sabha: उपेंद्र, राजाराम, पवन और उनकी मां सहित 14 प्रत्याशी रण में, ‘नौकरी वाली दीदी’ का पर्चा रद्द

Wed, 15 May 2024 07:15 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, काराकाट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, काराकाट Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Wed, 15 May 2024 07:15 PM IST
सार

Karakat Lok Sabha: उपेंद्र, राजाराम, पवन और उनकी मां सहित 14 प्रत्याशी रण में, ‘नौकरी वाली दीदी’ का पर्चा रद्द
Karakat Lok Sabha Nominations of 14 candidates including Upendra, Rajaram, Pawan Singh and his mother accepted
 

विज्ञापन
Karakat Lok Sabha Nominations of 14 candidates including Upendra, Rajaram, Pawan Singh and his mother accepted
पवन सिंह, राजाराम सिंह, किरण प्रभाकर और उपेंद्र कुशवाहा - फोटो : अमर उजाला

रोहतास जिला मुख्यालय सासाराम समाहरणालय स्थित जिला निर्वाचन पदाधिकारी नवीन कुमार ने काराकाट लोकसभा क्षेत्र से नामांकित कुल 14 प्रत्याशियों की स्वीकृत लिस्ट जारी की है। इसमें मुख्य रूप से इंडिया गठबंधन से राजाराम सिंह, एनडीए गठबंधन से उपेंद्र कुशवाहा और निर्दलीय भोजपुरी अभिनेता पवन सिंह, AIMIM से प्रियंका प्रसाद, बसपा से धीरज कुमार सिंह, प्रयाग पासवान, इंद्र राज रौशन, अवधेश पासवान, प्रदीप कुमार जोशी, विकास विनायक, राजेश्वर पासवान, प्रतिमा देवी, अजीत कुमार सिंह और राजाराम सिंह निर्दलीय शामिल हैं। दरअसल, काराकाट लोकसभा से कुल 27 प्रत्याशियों द्वारा नामांकन दाखिल किया गया था। उनमें से 14 प्रत्याशियों का नामांकन जिला निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा स्वीकृत किया गया है।


 

Karakat Lok Sabha Nominations of 14 candidates including Upendra, Rajaram, Pawan Singh and his mother accepted
जिला कलेक्ट्रेट में सूची की घोषणा का इंतजार करते प्रत्याशी - फोटो : अमर उजाला

जानकारी के मुताबिक, काराकाट लोकसभा सीट इन दिनों बिहार की चर्चित लोकसभा सीट बन गई है। इसको लेकर लोगों के बीच कई तरह की चर्चाएं हो रही थी। इसके साथ ही कई प्रत्याशियों के नामांकन रद्द होने की चर्चा लोगों के बीच चल रही थी। इसी बीच काराकाट लोकसभा से निर्दलीय प्रत्याशी पवन सिंह की मां प्रतिमा देवी का भी नामांकन स्वीकृत हो गया है।
 

Karakat Lok Sabha Nominations of 14 candidates including Upendra, Rajaram, Pawan Singh and his mother accepted
प्रत्याशियों की सूची जारी करते जिला निर्वाचन अधिकारी - फोटो : अमर उजाला

पवन सिंह की मां प्रतिमा देवी द्वारा नामांकन के अंतिम दिन मंगलवार को नामांकन किया गया था। ताकि पवन सिंह का किसी कारणवश या त्रुटि के कारण अगर नामांकन रद्द हो जाता है तो वैसी परिस्थिति में उनकी जगह उनकी मां को प्रत्याशी बनाने की रणनीति बनाई गई थी। वहीं, काराकाट लोकसभा से एक और चर्चित निर्दलीय प्रत्याशी ‘नौकरी वाली दीदी’ के नाम से मशहूर किरण प्रभाकर का भी नामांकन रद्द हो गया है, जिसको लेकर किरण प्रभाकर ने नाराजगी जताई है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed