बिहार के कैमूर जिले के रामगढ़ विधानसभा के देवहलियां हाई स्कूल के मैदान में पहुंचे पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव और वीआईपी सुप्रीमो मुकेश सहनी ने जनसभा को संबोधित किया। वहीं, तेजस्वी यादव ने बक्सर संसदीय क्षेत्र से राजद उम्मीदवार सुधाकर सिंह के पक्ष में जनता से वोट देने की अपील की। इस दौरान तेजस्वी और सहनी की जनसभा में भारी तादाद में जन सैलाब उमड़ पड़ा। वहीं, तेजस्वी को चाहने वाले युवाओं में भी काफी उत्साह देखने को मिला। भीड़ इतनी थी कि तेजस्वी को देखने के लिए युवा बेरिकेडिंग तोड़कर मंच तक पहुंच गए। इस दौरान आधे घंटे के भाषण में तेजस्वी यादव ने भाजपा पर जमकर जुबानी हमला किया।
LS Polls 2024: कैमूर में तेजस्वी ने युवाओं को ऐसे साधा; टनाटन-फटाफट और खटाखट-सफाचट की बनाई जुगलबंदी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कैमूर
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Wed, 29 May 2024 06:09 PM IST
सार
LS Polls 2024: कैमूर में तेजस्वी ने युवाओं को ऐसे साधा; टनाटन-फटाफट और खटाखट-सफाचट की बनाई जुगलबंदी
LS Polls: Tejashwi Yadav and Mukesh Sahni's rally in Kaimur, targeted Narendra Modi, Buxar, Sasaram Lok Sabha
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन