बिहार के रोहतास जिले के काराकाट लोकसभा क्षेत्र के बिक्रमगंज और नासरीगंज में भोजपुरी के अभिनेता पवन सिंह ने चुनाव प्रचार किया। इस दौरान उनका साथ देने के लिए भोजपुरी के चर्चित अभिनेता और गायक खेसारी लाल यादव भी पहुंचे और चुनावी जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने पवन सिंह के लिए वोट मांगे। इस दौरान भारी भीड़ उमड़ पड़ी। वहीं, भीड़ को नियंत्रण करने के लिए पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी। जनसभा में भीड़ इतनी अधिक हो गई कि लोग बैरिकेडिंग तोड़कर मंच के पास आ गए। इससे मंच पर भी काफी भीड़ इकट्ठा हो गई। इस दौरान समर्थकों ने पवन सिंह और खेसारी लाल यादव को चांदी का मुकुट पहनकर स्वागत किया।
LS Polls 2024: काराकाट से निर्दलीय प्रत्याशी पवन सिंह के लिए खेसारी लाल यादव ने की जनसभा, कह दी बड़ी बात
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, काराकाट
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Tue, 28 May 2024 07:58 PM IST
सार
LS Polls 2024: काराकाट से निर्दलीय प्रत्याशी पवन सिंह के लिए खेसारी लाल यादव ने की जनसभा, कह दी बड़ी बात
Karakat Lok Sabha: Bhojpuri actor Khesari Lal Yadav held election rally for independent candidate Pawan Singh
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन