फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बिहार: जन अधिकार पार्टी ने विशेष राज्य के दर्जे की मांग पर निकाला मार्च, पुलिस ने किया वाटर कैनन का इस्तेमाल, देखें तस्वीरें

Mon, 07 Mar 2022 04:25 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Mon, 07 Mar 2022 04:25 PM IST
सार

बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने और अन्य मुद्दों को लेकर जन अधिकार पार्टी (जाप) ने पटना में राजभवन की ओर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन को रोकने के लिए पुलिस ने कार्यकर्ताओं पर वाटर कैनन का इस्तेमाल कर पानी की बौछार की।

विज्ञापन
Police use water cannons to disperse the workers of Jan Adhikar Party
बिहार में जाप का प्रदर्शन - फोटो : ANI
राजधानी पटना में जन अधिकार पार्टी बिहार राज्य को विशेष राज्य का दर्जा देने की मांग कर रही है। सोमवार को पप्पू यादव के नेतृत्व में जन अधिकार पार्टी के कार्यकर्ताओं ने राजभवन की ओर पैदल मार्च निकाला। इस दौरान जमकर बवाल हुआ। इस दौरान प्रदर्शन को रोकने के लिए पुलिस ने जन अधिकार पार्टी के कार्यकर्ताओं पर वाटर कैनन का इस्तेमाल करते हुए पानी की बौछार की।  

 
Police use water cannons to disperse the workers of Jan Adhikar Party
बिहार में प्रदर्शन - फोटो : ANI
जन अधिकार पार्टी पूर्व सांसद रंजन यादव उर्फ पप्पू यादव ने बनाई है । ये पार्टी लंबे समय से बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने की मांग कर रही है। सोमवार को प्रदर्शन के दौरान पप्पू यादव ने जमीन और बालू माफियाओं को राजनीतिक और प्रशासनिक संरक्षण दिए जाने का आरोप भी लगाया।
 
Police use water cannons to disperse the workers of Jan Adhikar Party
प्रदर्शनकारियों पर वाटर कैनन से पानी की बौछार - फोटो : ANI
विशेष राज्य और अन्य मुद्दों को लेकर सोमवार को हुए जाप के इस प्रदर्शन में हजारों कार्यकर्ता जुटे। इस दौरान पप्पू यादव ने कहा कि बिहार में शराब माफिया सक्रिय हैं। उन्होंने सरकार पर इन माफियाओं को संरक्षण देने का आरोप भी लगाया। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Police use water cannons to disperse the workers of Jan Adhikar Party
बिहार में जाप का प्रदर्शन - फोटो : ANI
इससे पहले भी पप्पू यादव बिहार को विशेष राज्य का दर्जा दिए जाने की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन कर चुके हैं। उन्होंने रेल रोको अभियान भी चलाया था। उन्होंने कहा था कि बिहार में सब कुछ हो सकता है, बस बिहार को स्पेशल राज्य का दर्जा नहीं दिया जा सकता। उन्होंने राज्य और केंद्र सरकार पर बिहार को लेकर गंभीर न होने का आरोप भी लगाया था। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed