फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bihar Crime: जदयू के वरिष्ठ नेता के घर पर अपराधियों ने की फायरिंग, बाल-बाल बची जान; घटना CCTV में कैद

Sun, 28 Apr 2024 03:17 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आरा Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sun, 28 Apr 2024 03:17 PM IST
सार

Bihar Crime: जदयू के वरिष्ठ नेता के घर पर अपराधियों ने की फायरिंग, बाल-बाल बची जान; घटना CCTV में कैद
Bihar Crime: Criminals opened fire at house of senior JDU leader Vishwanath Singh; incident captured in CCTV
 
विज्ञापन
Bihar Crime: Criminals opened fire at house of senior JDU leader Vishwanath Singh; incident captured in CCTV
पुलिस मामले की जांच कर रही है - फोटो : अमर उजाला

बिहार के आरा में जदयू के वरीय नेता विश्वनाथ सिंह के घर असामाजिक तत्वों द्वारा फायरिंग करने का मामला सामने आया है। यह घटना शहर के नगर थाना क्षेत्र के गांगी मोहल्ले में शनिवार की देर रात घटी। घटना के बाद जदयू नेता विश्वनाथ सिंह द्वारा इसकी जानकारी भोजपुर एसपी और नगर थाना पुलिस को दी गई। घटना के बाद देर रात को पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई। साथ ही विश्वनाथ सिंह ने इस घटना को लेकर नगर थाना में एक लिखित आवेदन भी दिया है।

Bihar Crime: Criminals opened fire at house of senior JDU leader Vishwanath Singh; incident captured in CCTV
सीएम नीतीश के साथ जदयू नेता विश्वनाथ सिंह - फोटो : अमर उजाला

घटना को लेकर जदयू नेता विश्वनाथ सिंह ने बताया कि शनिवार की देर रात खाना खाने के बाद घर की सभी लाइट बंद करने के बाद मैं अंदर कमरे में चला गया था। उसी दौरान एक बाइक पर दो अपराधियों ने मुझे जान से मारने की नीयत से फायरिंग की। हालांकि अंधेरा होने की वजह से उन लोगों ने मुझे नहीं देखा, इसलिए उन लोगों ने मेरे घर पर ही फायरिंग कर दी। वहीं, यह घटना सीसीटीवी कैमरे में भी रिकॉर्ड हुई है। फुटेज में एक अपराधी बाइक चलाता दिख रहा है तो दूसरा युवक फायरिंग करते दिख रहा है।
 
Bihar Crime: Criminals opened fire at house of senior JDU leader Vishwanath Singh; incident captured in CCTV
फायरिंग की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है - फोटो : अमर उजाला

विश्वनाथ सिंह ने कहा कि मैं हमेशा यहां के रहने वाले हेरोइन तस्करों के खिलाफ आवाज उठाते रहता हूं। हो सकता है कि इस वजह से मुझपर हमला किया गया होगा। मैं उसकी शिकायत हमेशा पुलिस से करता रहा हूं, लेकिन यह सब काम पुलिस की मिलीभगत से होता रहा है। आज तक हेरोइन तस्करों पर पुलिस ने कार्रवाई नहीं की है। इसलिए यहां के अपराधी लगातार मुझपर निशाना साधते रहते हैं। उन्होंने बताया कि 28 अप्रैल 2019 को भी मुझ पर गोली चलाई गई थी। उस घटना में मुझे चार गोली लगी थीं। आज भी 28 अप्रैल है। एक बार फिर से अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Bihar Crime: Criminals opened fire at house of senior JDU leader Vishwanath Singh; incident captured in CCTV
फायरिंग की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है - फोटो : अमर उजाला

वहीं, वरीय नेता ने बताया कि इस घटना की जानकारी मैंने सीएम आवास में भी दी है। इस घटना के बाद से मेरा पूरा परिवार दहशत में है और विश्वनाथ सिंह के गार्ड को एक अप्रैल को हटा लिया गया है। वहीं, भोजपुर पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार ने बताया कि शनिवार की देर रात विश्वनाथ सिंह के घर पर फायरिंग करने की सूचना विश्वनाथ सिंह के द्वारा दी गई थी। रात में टाउन थाना पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है। सीसीटीवी के आधार पर आगे की कार्रवाई पुलिस द्वारा की जा रही है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed