फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bihar News: गणतंत्र दिवस पर तिरंगे को दी गई सलामी, तिरहुत प्रमंडल में हर्षोल्लास से निकाली गई झांकियां और परेड

Sun, 26 Jan 2025 02:08 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sun, 26 Jan 2025 02:08 PM IST
सार

Muzaffarpur News: गणतंत्र दिवस के अवसर पर तिरहुत प्रमंडल में राष्ट्रीय झंडे तिरंगे को सलामी दी गई। साथ ही हर्षोल्लास से झांकियां और परेड निकाली गई। इस दौरान समाज में जागरूकता फैलाने वाले संदेश दिए।

विज्ञापन
Muzaffarpur News: Tricolor saluted on Republic Day, tableaus and parades were taken out in Tirhut division
मुजफ्फरपुर में हर्षोल्लास से मनाया गया गणतंत्र दिवस - फोटो : अमर उजाला

गणतंत्र दिवस का राष्ट्रीय पर्व मुजफ्फरपुर में हर्षोल्लास और गौरव के साथ मनाया गया। इस बार पंडित जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में दो वर्षों के अंतराल के बाद भव्य आयोजन किया गया। तिरहुत प्रमंडल के आयुक्त सरवणन एम ने मुख्य समारोह में सुबह नौ बजे ध्वजारोहण किया। उन्होंने तिरंगे को सलामी देकर देश की एकता और अखंडता का संदेश दिया।

Muzaffarpur News: Tricolor saluted on Republic Day, tableaus and parades were taken out in Tirhut division
मुजफ्फरपुर में हर्षोल्लास से मनाया गया गणतंत्र दिवस - फोटो : अमर उजाला

नेहरू स्टेडियम में गणतंत्र दिवस का पुनरागमन
पिछले दो वर्षों से निर्माण कार्य के कारण गणतंत्र दिवस का आयोजन खुदीराम बोस स्टेडियम में किया जा रहा था। लेकिन इस बार नेहरू स्टेडियम की स्थिति बेहतर होने के बाद, इस ऐतिहासिक स्थान पर समारोह का आयोजन किया गया।
 
Muzaffarpur News: Tricolor saluted on Republic Day, tableaus and parades were taken out in Tirhut division
मुजफ्फरपुर में हर्षोल्लास से मनाया गया गणतंत्र दिवस - फोटो : अमर उजाला

स्कूलों और संस्थानों में उत्सव का माहौल
सरकारी और निजी स्कूलों, कार्यालयों और शैक्षणिक संस्थानों में भी गणतंत्र दिवस का आयोजन हर्षोल्लास से किया गया। बच्चों और युवाओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों और परेड में भाग लिया, जबकि स्वतंत्रता सेनानियों और विशिष्ट छात्रों को विशेष रूप से सम्मानित किया गया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Muzaffarpur News: Tricolor saluted on Republic Day, tableaus and parades were taken out in Tirhut division
मुजफ्फरपुर में हर्षोल्लास से मनाया गया गणतंत्र दिवस - फोटो : अमर उजाला

झांकियां बनीं आकर्षण का केंद्र
समारोह में विभिन्न विभागों की झांकियां प्रस्तुत की गईं, जिन्होंने समाज में जागरूकता फैलाने वाले संदेश दिए। झांकियों में स्वच्छ भारत अभियान, डिजिटल इंडिया, महिला सशक्तिकरण और जल संरक्षण जैसे विषयों को खूबसूरती से प्रदर्शित किया गया।
 
विज्ञापन
Muzaffarpur News: Tricolor saluted on Republic Day, tableaus and parades were taken out in Tirhut division
मुजफ्फरपुर में हर्षोल्लास से मनाया गया गणतंत्र दिवस - फोटो : अमर उजाला

परेड और सलामी का आयोजन
परेड में एनसीसी, स्काउट एंड गाइड, होमगार्ड, जिला सशस्त्र बल, सैप, अग्निशमन दल और बैंड पार्टी ने हिस्सा लिया। इस दौरान परेड का नेतृत्व पुलिस उपाधीक्षक सह प्रथम परेड कमांडर मदन कुमार ने किया। विभिन्न टुकड़ियों ने अपनी परेड के माध्यम से देशभक्ति का अद्भुत प्रदर्शन किया।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed