फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bihar Lotus Temple: यहां तैयार हुआ भव्य लोटस टेंपल, 18 भुजाओं वाली मां दुर्गा और अनोखा शिवलिंग मुख्य आकर्षण

Fri, 24 Jan 2025 03:10 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Fri, 24 Jan 2025 03:10 PM IST
सार

Muzaffarpur News: मंदिर के प्रधान सेवक और यज्ञाचार्य ने बताया कि यह मंदिर अपनी अनोखी संरचना और भव्य मूर्तियों के कारण पूरे जिले में अद्वितीय है। उन्होंने बताया कि मंदिर के निर्माण में कला और आस्था का अनूठा संगम देखने को मिलता है।

विज्ञापन
Muzaffarpur News: Grand Lotus Temple is ready, 18-armed Maa Durga and unique Shivling are main attractions
बिहार के मुजफ्फरपुर में बना है लोटस टेंपल - फोटो : अमर उजाला

मुजफ्फरपुर जिले में एक अद्भुत और भव्य मंदिर बनकर तैयार हुआ है, जिसे 'लोटस टेंपल' नाम दिया गया है। इस मंदिर की अनोखी बनावट और इसमें स्थापित दुर्लभ मूर्तियां श्रद्धालुओं के बीच आकर्षण का केंद्र बन गई हैं। खास बात यह है कि इस मंदिर में 18 भुजाओं वाली मां दुर्गा की 16 कुंतल वजनी प्रतिमा और देवाधिदेव महादेव का दक्षिणेश्वर पत्थर से बना शिवलिंग स्थापित किया गया है। मंदिर के शिखर को कमल के फूल की आकृति दी गई है, जो इसे खास बनाता है।


 
मां दुर्गा की दुर्लभ 18 भुजाओं वाली प्रतिमा
मंदिर में स्थापित 18 भुजाओं वाली मां दुर्गा की प्रतिमा पूरे बिहार में अपनी तरह की पहली है। यह प्रतिमा राजस्थान के मकराना के विशेष पत्थर से तैयार की गई है और इसका वजन लगभग 16 कुंतल है। नक्काशी और शिल्पकारी का यह उत्कृष्ट नमूना मां भगवती के प्रति श्रद्धा और भक्ति का प्रतीक है।
 

Muzaffarpur News: Grand Lotus Temple is ready, 18-armed Maa Durga and unique Shivling are main attractions
बिहार के मुजफ्फरपुर में बना है लोटस टेंपल - फोटो : अमर उजाला

महादेव का अनोखा शिवलिंग
मंदिर में देवों के देव महादेव का दक्षिणेश्वर पत्थर से निर्मित शिवलिंग भी स्थापित किया गया है। यह शिवलिंग नर्मदेश्वर के तर्ज पर बनाया गया है। इसकी प्राण-प्रतिष्ठा विधिवत पूजन, महाआरती और अभिषेक के साथ की गई है। शिवलिंग की अद्भुत बनावट और उसके साथ स्थापित शिव परिवार और नंदी की प्रतिमा भक्तों के लिए विशेष आकर्षण हैं।
 
खाटू श्याम और संकटमोचन हनुमान की भी प्राण-प्रतिष्ठा
मां भगवती और शिव परिवार के साथ-साथ मंदिर में खाटू श्याम और संकटमोचन हनुमान जी की प्रतिमाएं भी स्थापित की गई हैं। इन प्रतिमाओं की प्राण-प्रतिष्ठा पूरी विधि-विधान से की गई है। मंदिर के निर्माण और प्राण-प्रतिष्ठा कार्यों में विशेष यज्ञ और पूजन का आयोजन किया गया।
 

Muzaffarpur News: Grand Lotus Temple is ready, 18-armed Maa Durga and unique Shivling are main attractions
मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ - फोटो : अमर उजाला

मंदिर की विशेषताएं और भव्यता
माड़ीपुर स्थित महामाया स्थान के प्रांगण में बने इस लोटस टेंपल की ऊंचाई 50 फीट से अधिक है। मंदिर का शिखर 108 घंटियों से सुसज्जित है। मुख्य द्वार के पास एक विशाल घंटा लगाया गया है, जिसकी आवाज दूर-दूर तक सुनाई देती है। यह घंटा श्रद्धालुओं को मंदिर की ओर आकर्षित करने का काम करता है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Muzaffarpur News: Grand Lotus Temple is ready, 18-armed Maa Durga and unique Shivling are main attractions
मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ - फोटो : अमर उजाला

20 वर्षों के संघर्ष और श्रद्धा का परिणाम
मंदिर का निर्माण कार्य वर्ष 2000 में शुरू हुआ था, लेकिन बीच में करीब 10 वर्षों तक यह रुक गया। अब लंबे इंतजार और कड़ी मेहनत के बाद, यह भव्य मंदिर श्रद्धालुओं के लिए पूरी तरह तैयार है।
 
मंदिर के प्रधान सेवक डॉ. गजेंद्र कुमार सिंह और यज्ञाचार्य डॉ. रंजीत नारायण तिवारी ने मंदिर की विशेषताओं के बारे में बताते हुए कहा कि यह मंदिर अपनी अनोखी संरचना और भव्य मूर्तियों के कारण पूरे जिले में अद्वितीय है। उन्होंने बताया कि मंदिर के निर्माण में कला और आस्था का अनूठा संगम देखने को मिलता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed