फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bihar: एसएससी CGL परीक्षा में छात्रों का हंगामा, पुनर्परीक्षा की मांग पर अड़े; केंद्र प्रबंधन पर गंभीर आरोप

Sat, 18 Jan 2025 05:27 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sat, 18 Jan 2025 05:27 PM IST
सार

Muzaffarpur News: परीक्षार्थी इस घटना के बाद परीक्षा रद्द कर दोबारा परीक्षा कराने की मांग पर अड़े हुए हैं। उनका कहना है कि जो खामियां हुई हैं, वे परीक्षा की पारदर्शिता और निष्पक्षता पर सवाल खड़ा करती हैं। पढ़ें पूरी खबर...।

विज्ञापन
Muzaffarpur News: Students create ruckus in SSC CGL exam, adamant on demand for re-examination
परीक्षा के दौरान हंगामा करते एसएससी सीजीएल के अभ्यर्थी - फोटो : अमर उजाला

मुजफ्फरपुर के कच्ची पक्की स्थित एक परीक्षा केंद्र पर शनिवार को एसएससी सीजीएल टीयर-2 परीक्षा के दौरान अभ्यर्थियों का भारी हंगामा देखने को मिला। परीक्षार्थियों ने परीक्षा में अव्यवस्था का आरोप लगाते हुए दोबारा परीक्षा कराने की मांग की और केंद्र प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाए। छात्रों के आक्रोश के कारण स्थिति तनावपूर्ण हो गई, जिसके बाद पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को मौके पर आना पड़ा।


 

Muzaffarpur News: Students create ruckus in SSC CGL exam, adamant on demand for re-examination
परीक्षा के दौरान हंगामा करते एसएससी सीजीएल के अभ्यर्थी - फोटो : अमर उजाला

केंद्र पर अव्यवस्था के आरोप और छात्रों का विरोध
छात्रों ने परीक्षा केंद्र पर अव्यवस्था को लेकर नाराजगी जताई। एक परीक्षार्थी केशव कुमार ने बताया कि परीक्षा में कई प्रकार की खामियां थीं। उन्होंने कहा कि परीक्षा का निर्धारित समय सुबह का था, लेकिन छात्रों को एंट्री देर से दी गई। देरी के कारण परीक्षार्थियों को पूरा समय नहीं मिला। साथ ही उन्होंने कहा कि विशेष रूप से रीजनिंग के लिए रफ पेपर आवश्यक था, लेकिन वह छात्रों को उपलब्ध नहीं कराया गया। छात्रों ने परीक्षा केंद्र संचालक के रवैये को भी कठघरे में खड़ा किया और इसे परीक्षा के दौरान हुई समस्याओं का मुख्य कारण बताया। छात्रों ने गैलरी में खड़े होकर नारेबाजी की और अपने एडमिट कार्ड दिखाते हुए परीक्षा रद्द करने की मांग की।
 

Muzaffarpur News: Students create ruckus in SSC CGL exam, adamant on demand for re-examination
परीक्षा के दौरान हंगामा करते एसएससी सीजीएल के अभ्यर्थी - फोटो : अमर उजाला

पुलिस और प्रशासन ने संभाली स्थिति
घटना की सूचना मिलने पर एसडीएम (पूर्वी) अमित कुमार और एसडीपीओ (टाउन टू) बिनीता सिन्हा मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने छात्रों को समझाने का प्रयास किया और स्थिति को काबू में किया। एसडीएम अमित कुमार ने बताया कि परीक्षा केंद्र पर नेटवर्क समस्या के कारण कुछ छात्रों की एंट्री में देरी हुई थी। इसे लेकर छात्रों ने हंगामा किया। मामले की सूचना एसएससी बोर्ड को दे दी गई है। छात्रों से आग्रह किया गया कि वे परीक्षा जारी रखें और अपनी शिकायत बोर्ड को दर्ज कराएं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Muzaffarpur News: Students create ruckus in SSC CGL exam, adamant on demand for re-examination
परीक्षा के दौरान हंगामा करते एसएससी सीजीएल के अभ्यर्थी - फोटो : अमर उजाला

दोबारा परीक्षा कराने की मांग पर अड़े छात्र
परीक्षार्थी इस घटना के बाद परीक्षा रद्द कर दोबारा परीक्षा कराने की मांग पर अड़े हुए हैं। उनका कहना है कि जो खामियां हुई हैं, वे परीक्षा की पारदर्शिता और निष्पक्षता पर सवाल खड़ा करती हैं। वहीं, एसडीपीओ बिनीता सिन्हा ने बताया कि छात्रों की शिकायत को बोर्ड के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा। फिलहाल स्थिति को शांतिपूर्ण तरीके से संभाल लिया गया है और आगे की परीक्षाएं सुचारु रूप से कराई जा रही हैं।
 
एसएससी बोर्ड से कार्रवाई की उम्मीद
पुलिस और प्रशासन ने छात्रों को भरोसा दिलाया है कि उनकी शिकायतों को उच्च स्तर पर उठाया जाएगा। वहीं, छात्रों का कहना है कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं, वे आंदोलन जारी रख सकते हैं। इस घटना ने प्रतियोगी परीक्षाओं के आयोजन में होने वाली खामियों को उजागर किया है। छात्रों ने इसे न केवल प्रशासनिक विफलता बताया है, बल्कि अपनी मेहनत के साथ खिलवाड़ करार दिया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed