फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bihar News: नरकंकाल मिलने से इलाके में हड़कंप, मोबाइल फोन से खुल सकता है राज; FSL टीम और पुलिस जांच में जुटी

Sat, 18 Jan 2025 04:51 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sat, 18 Jan 2025 04:51 PM IST
सार

Muzaffarpur News: पुलिस ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह नरकंकाल किसी पुरुष का प्रतीत होता है। मौत के कारणों और लिंग की पुष्टि के लिए FSL की रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। जानें पूरा मामला...।

विज्ञापन
Muzaffarpur News: Panic in area due to finding of skeleton, secret may be revealed through mobile phone
पुलिस और एफएसएल टीम ने शुरू की मामले की जांच - फोटो : अमर उजाला

मुजफ्फरपुर जिले के सरैया थाना क्षेत्र स्थित आनंदपुर गंगोलिया गांव में एक बगीचे के पीछे नरकंकाल मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और फॉरेंसिक साइंस लैबोरेटरी (FSL) की टीम ने घटनास्थल का मुआयना कर जांच शुरू कर दी है।


 
केले के बगीचे के पीछे बिखरे मिले कंकाल
जानकारी के मुताबिक, गांव के निवासी शत्रुध्न ठाकुर के घर के पीछे केले के बगीचे के पास झाड़ियों में नरकंकाल के टुकड़े बिखरे मिले। जब स्थानीय लोगों ने यह देखा, तो पूरे गांव में खबर आग की तरह फैल गई। मौके पर पहुंचे सरैया थाना के प्रभारी जयप्रकाश सिंह ने घटनास्थल को घेर लिया और तुरंत जांच शुरू कराई।
 

Muzaffarpur News: Panic in area due to finding of skeleton, secret may be revealed through mobile phone
पुलिस और एफएसएल टीम ने शुरू की मामले की जांच - फोटो : अमर उजाला

बरामद हुए सामानों से जुड़े अहम सुराग
FSL टीम ने घटनास्थल से नरकंकाल के कई हिस्से और अन्य सामान बरामद किए हैं। इनमें सीने की हड्डी, जबड़ा, खोपड़ी, दांत और लॉन्ग बोन शामिल हैं। इसके अलावा एक खराब स्थिति में मोबाइल फोन (लावा ब्रांड), टूटी चप्पल, माला और कमर की हड्डी भी मिली है। FSL टीम ने वैज्ञानिक तरीकों से सभी बरामद वस्तुओं को इकट्ठा किया और जांच शुरू कर दी। बरामद मोबाइल फोन का सिम कार्ड खराब हो चुका है, लेकिन इसकी डिटेल रिकवरी के लिए टेक्निकल टीम की मदद ली जा रही है।
 

Muzaffarpur News: Panic in area due to finding of skeleton, secret may be revealed through mobile phone
बरामद नरकंकाल के अंश - फोटो : अमर उजाला

मोबाइल फोन से खुल सकता है रहस्य
पुलिस को उम्मीद है कि बरामद मोबाइल फोन इस मामले को सुलझाने में मददगार साबित हो सकता है। फोन के डिटेल्स से मृतक की पहचान और उसकी मृत्यु से जुड़ी परिस्थितियों का खुलासा होने की संभावना है। थाना प्रभारी जयप्रकाश सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह नरकंकाल किसी पुरुष का प्रतीत होता है। मौत के कारणों और लिंग की पुष्टि के लिए FSL की रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।
 
गांव में फैली दहशत
घटना के बाद से गांव में डर और चर्चा का माहौल है। लोग इसे एक बड़ी रहस्यपूर्ण घटना के रूप में देख रहे हैं। किसी की हत्या कर शव को यहां फेंकने की आशंका भी जताई जा रही है। वहीं, पुलिस और FSL की टीम मामले को सुलझाने में जुटी है। नरकंकाल और अन्य वस्तुओं की जांच रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारण और पहचान से जुड़ी जानकारियां सामने आएंगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed