फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   pickup vehicle collided with vehicle carrying devotees on their way to thawe temple leaving 9 people injured

बिहार: मुजफ्फरपुर में श्रद्धालुओं से भरे ऑटो को पिकअप ने मारी टक्कर, नौ घायल; दो महिलाओं की हालत गंभीर

Sun, 25 Oct 2026 05:04 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुज्जफरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुज्जफरपुर Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Sun, 25 Oct 2026 05:04 PM IST
सार

मुजफ्फरपुर के कांटी में एनएच-27 पर छिन्नमस्तिका मंदिर के पास तेज रफ्तार पिकअप ने श्रद्धालुओं से भरे ऑटो में टक्कर मार दी। हादसे में नौ लोग घायल हो गए। दो महिलाओं की हालत गंभीर है। पिकअप चालक मौके से फरार हो गया।

 

विज्ञापन
pickup vehicle collided with vehicle carrying devotees on their way to thawe temple leaving 9 people injured
मंदिर जा रहे श्रद्धालु घायल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विज्ञापन

मुजफ्फरपुर जिले के कांटी थाना क्षेत्र में रविवार को एनएच-27 पर छिन्नमस्तिका मंदिर के पास तेज रफ्तार पिकअप ने श्रद्धालुओं से भरे ऑटो में टक्कर मार दी। इस हादसे में ऑटो सवार नौ लोग घायल हो गए। घायलों में दो महिलाओं की हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसे के बाद पिकअप चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। सभी घायल मीनापुर थाना क्षेत्र के गंगटी गांव के रहने वाले हैं। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है।

घायलों ने बताया कि वे रविवार को अपने गांव गंगटी से गोपालगंज स्थित थावे माता मंदिर में पूजा करने के लिए निकले थे। इसी दौरान कांटी थाना क्षेत्र में एनएच-27 पर छिन्नमस्तिका मंदिर के पास तेज रफ्तार पिकअप ने उनके ऑटो में टक्कर मार दी। ऑटो में महिला और पुरुष समेत करीब नौ लोग सवार थे। टक्कर लगने से सभी को चोटें आईं। हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई।

विज्ञापन


पढे़ं:  खरगे के कार्यक्रम में हंगामा, युवक बोला- मोदी कहीं नहीं जाएंगे, कांग्रेस अध्यक्ष ने दिया विवादित बयान

विज्ञापन
विज्ञापन

घायल श्रद्धालु राजेश ने बताया कि टक्कर लगने के बाद वह सड़क पर गिर गए। इस हादसे में उनके एक पैर की हड्डी टूट गई है। शरीर के अन्य हिस्सों में भी चोटें आई हैं। राजेश के अनुसार, ऑटो में सवार सभी लोग थावे मंदिर में पूजा करने जा रहे थे। टक्कर मारने के बाद पिकअप चालक ने वाहन नहीं रोका और मौके से फरार हो गया।

घायलों में अरुणा कुमारी, ममता कुमारी, संगीता देवी, मुकेश कुमार, चंचल कुमारी, गीता देवी और राजेश शाह समेत अन्य लोग शामिल हैं। हादसे में घायल दो महिलाओं की हालत गंभीर बताई जा रही है। इनमें एक महिला के पैर में गंभीर चोट आई है। सभी घायल एक ही गांव के रहने वाले हैं और एक साथ थावे माता मंदिर में पूजा करने जा रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed