भारत में ह्यूमन मेटा न्यूमो वायरस (HMPV) की दस्तक के बाद बिहार का स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गया है। देश के दक्षिणी राज्यों कर्नाटक और गुजरात के साथ-साथ उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल में HMPV के आठ मरीज मिलने की पुष्टि के बाद, बिहार के सभी सरकारी अस्पतालों को अलर्ट पर रखा गया है। हालांकि, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने जनता को पैनिक न करने और एहतियात बरतने की अपील की है, क्योंकि यह वायरस बहुत घातक नहीं है।
Bihar News: HMPV वायरस को लेकर बिहार का SKMCH अलर्ट मोड में, 25 बेड का विशेष वार्ड तैयार; इन लोगों को है खतरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Fri, 10 Jan 2025 05:53 PM IST
सार
Muzaffarpur News: SKMCH की अधीक्षक ने बताया कि हमें सरकार से HMPV को लेकर निर्देश प्राप्त हुए हैं। उसके आधार पर हमने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। 25 बेड का विशेष वार्ड तैयार किया गया है, जहां ऑक्सीजन, वेंटिलेटर और दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन