दिवाली और छठ पर्व के मौके पर नकली मिठाई और मावा बेचने वाले गिरोह सक्रिय हो गए हैं। ऐसे में आम जनता को अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहना आवश्यक है। नकली मिठाई और मावा के बढ़ते खतरे को देखते हुए मुजफ्फरपुर जिला प्रशासन ने सख्त कदम उठाए हैं। जिला अधिकारी सुब्रत सेन के निर्देश पर फूड सेफ्टी डिपार्टमेंट की टीमें शहर में मिठाई की दुकानों और कारखानों पर छापामारी कर रही हैं। जांच का नेतृत्व SDM पूर्वी अमित कुमार कर रहे हैं, जिनका कहना है कि मिठाई और मावा की सप्लाई चेन पर निगरानी और कार्रवाई तेज कर दी गई है।
Bihar News: नकली मिठाई का बड़ा खतरा, दिवाली और छठ पर्व पर सावधान रहें; प्रशासन ने तेज की कार्रवाई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Wed, 30 Oct 2024 02:32 PM IST
सार
Muzaffarpur News: SDM पूर्वी अमित कुमार ने बताया कि जिला अधिकारी के निर्देश पर फूड सेफ्टी विभाग को सख्त कदम उठाने के निर्देश दिए गए हैं। जिन दुकानों पर नकली मिठाई बेचने का संदेह है, उन पर कड़ी नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन