फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bridge collapse: बिहार में अब 100 साल पुराना पुल गिरा, लाखों लोग प्रभावित; BJP की धन्यवाद यात्रा से पहले हादसा

Sun, 23 Feb 2025 03:40 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sun, 23 Feb 2025 03:40 PM IST
सार

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर का यह पुल उस समय गिरा जब बीजेपी विधायक और पूर्व भूमि सुधार एवं राजस्व मंत्री रामसूरत कुमार यहां प्रस्तावित पुल और सड़कों को लेकर धन्यवाद यात्रा निकालने वाले थे। ऐसे में स्थानीय लोगों में गहरी नाराजगी है। पढ़ें पूरी खबर...।

विज्ञापन
Muzaffarpur News: 100-year-old bridge collapses, lakhs of people affected; Accident before BJP Dhanyawad yatra
टूटा हुआ पुल - फोटो : अमर उजाला

मुजफ्फरपुर जिले के औराई प्रखंड क्षेत्र में एक 100 साल पुराना पुल ताश के पत्तों की तरह बिखर गया, जिससे आवागमन पूरी तरह प्रभावित हो गया है। यह हादसा गरहां-हथौड़ी-अमनौर-औराई सड़क मार्ग पर अमनौर खाखर टोला के पास हुआ।


 
कुछ मिनट पहले ही गुजरी थी बस
गनीमत यह रही कि हादसे के महज कुछ मिनट पहले ही एक बस पुल से गुजर चुकी थी, जिसे कोई जान-माल का नुकसान नहीं हुआ। हालांकि इस पुल के गिरने से औराई प्रखंड की अतरार अमनौर, महेश्वाड़ा और कटरा प्रखंड की बेरई दक्षिणी पंचायत सहित करीब डेढ़ लाख से अधिक की आबादी प्रभावित हुई है। अब इन इलाकों के लोगों को शहर जाने के लिए सात किलोमीटर अधिक दूरी तय करनी होगी, जिसमें अधिकतर रास्ता पैदल पार करना पड़ेगा।
 

Muzaffarpur News: 100-year-old bridge collapses, lakhs of people affected; Accident before BJP Dhanyawad yatra
टूटा हुआ पुल - फोटो : अमर उजाला

मरम्मत के बावजूद पुल हुआ धराशायी
स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि करीब डेढ़ साल पहले इस सड़क की मरम्मत कराई गई थी। लेकिन उस दौरान पुल की फिटनेस की जांच नहीं की गई। ग्रामीणों का कहना है कि मरम्मत कार्य में लापरवाही बरती गई थी, जिसके कारण पुल की हालत नजरअंदाज कर दी गई।
 
लोकसभा चुनाव के दौरान भी इसी पुल के पास एक ट्रक गिर गया था, जिससे इसके जर्जर होने के संकेत पहले ही मिल चुके थे। बावजूद इसके अधिकारियों और अभियंताओं ने पुल की मरम्मत या पुनर्निर्माण की दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया।
 

Muzaffarpur News: 100-year-old bridge collapses, lakhs of people affected; Accident before BJP Dhanyawad yatra
बीजेपी की धन्यवाद यात्रा का पोस्टर - फोटो : अमर उजाला

राजनीतिक हलचल के बीच हादसा बना चर्चा का विषय
इस पुल के गिरने का समय भी राजनीतिक रूप से खासा महत्वपूर्ण है, क्योंकि बीजेपी विधायक और पूर्व भूमि सुधार एवं राजस्व मंत्री रामसूरत कुमार यहां प्रस्तावित पुल और सड़कों को लेकर धन्यवाद यात्रा निकालने वाले थे। बेनीपुर स्मारक से क्षतिग्रस्त पुल से करीब दो किलोमीटर पहले तक बीजेपी कार्यकर्ताओं के साथ पैदल यात्रा की योजना थी। लेकिन यात्रा से ठीक एक दिन पहले पुल गिरने से यह घटना राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बन गई है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Muzaffarpur News: 100-year-old bridge collapses, lakhs of people affected; Accident before BJP Dhanyawad yatra
बीजेपी की धन्यवाद यात्रा का पोस्टर - फोटो : अमर उजाला

ग्रामीणों में आक्रोश, प्रशासन से जवाब की मांग
पुल गिरने के बाद स्थानीय लोगों में गहरी नाराजगी है। ग्रामीणों का कहना है कि इस पुल की हालत पहले से ही खराब थी, लेकिन इसे लेकर कोई ध्यान नहीं दिया गया। अब जब पुल गिर चुका है, तो लोगों को रोजमर्रा के कामों के लिए भी लंबा सफर तय करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द से जल्द पुल के पुनर्निर्माण की मांग की है, ताकि आवागमन फिर से सुचारू हो सके और लोगों को राहत मिल सके।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed