फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bihar News: खेलो इंडिया स्टेट वूमेंस लीग वूशु की धमाकेदार शुरुआत, डिप्टी मेयर मोनालिसा का दिखा अनोखा अंदाज

Sat, 22 Feb 2025 09:02 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sat, 22 Feb 2025 09:02 PM IST
सार

Muzaffarpur News: डिप्टी मेयर डॉ. मोनालिसा ने कहा कि खेलो इंडिया के तहत राज्य स्तर पर इस तरह के आयोजन से खिलाड़ियों में न सिर्फ प्रतिस्पर्धा की भावना जागती है, बल्कि खेल के प्रति उनका समर्पण और जुनून भी बढ़ता है। 

विज्ञापन
Muzaffarpur News: Khelo India State Women's League Wushu starts, Deputy Mayor Monalisa shows unique style
मुजफ्फरपुर में खेलो इंडिया स्टेट वूमेंस लीग वूशु की हुई शुरुआत - फोटो : अमर उजाला

मुजफ्फरपुर के सिकंदरपुर स्थित खेल भवन के प्रांगण में खेलो इंडिया स्टेट लेवल वूमेंस वूशु लीग की शानदार शुरुआत हुई। दो दिवसीय इस प्रतियोगिता में बिहार के विभिन्न जिलों से 300 से अधिक महिला खिलाड़ी भाग ले रही हैं। डिप्टी मेयर डॉ. मोनालिसा ने खुद वूशु खेलकर टूर्नामेंट का औपचारिक शुभारंभ किया। इस दौरान अंतरराष्ट्रीय वूशु खिलाड़ी ईशा मिश्रा भी मौजूद रहीं।


 
खिलाड़ियों में दिखा जबरदस्त जोश
प्रतियोगिता के उद्घाटन समारोह में दीप प्रज्वलित कर विधिवत कार्यक्रम की शुरुआत की गई। खिलाड़ियों और दर्शकों में खासा उत्साह देखा गया। विभिन्न जिलों से आई महिला खिलाड़ियों ने अपने जोश और हुनर से माहौल को रोमांचक बना दिया। डिप्टी मेयर डॉ. मोनालिसा ने कहा कि खेलो इंडिया के तहत राज्य स्तर पर इस तरह के आयोजन से खिलाड़ियों में न सिर्फ प्रतिस्पर्धा की भावना जागती है, बल्कि खेल के प्रति उनका समर्पण और जुनून भी बढ़ता है। सरकार की यह पहल सराहनीय है, क्योंकि यह खिलाड़ियों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आगे बढ़ने का मौका देती है।
 

Muzaffarpur News: Khelo India State Women's League Wushu starts, Deputy Mayor Monalisa shows unique style
मुजफ्फरपुर में खेलो इंडिया स्टेट वूमेंस लीग वूशु की हुई शुरुआत - फोटो : अमर उजाला

बिहार के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन
वूशु बिहार की महासचिव सुमन मिश्रा ने बताया कि इस टूर्नामेंट में बिहार के विभिन्न जिलों के 300 से अधिक खिलाड़ी हिस्सा ले रही हैं। उन्होंने कहा कि वूशु एक चीनी मार्शल आर्ट है, जिसे दो तरह से खेला जाता है और यह तेजी से लोकप्रिय हो रहा है। बिहार के कई खिलाड़ियों ने इस खेल में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाई है। उन्होंने यह भी कहा कि ऐसे प्रतियोगिताओं के आयोजन से खिलाड़ियों में आत्मविश्वास बढ़ता है और वे बड़े मंच पर अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए तैयार होते हैं।
 

Muzaffarpur News: Khelo India State Women's League Wushu starts, Deputy Mayor Monalisa shows unique style
मुजफ्फरपुर में खेलो इंडिया स्टेट वूमेंस लीग वूशु की हुई शुरुआत - फोटो : अमर उजाला

अगले दो दिनों तक चलेगा टूर्नामेंट
टूर्नामेंट के पहले दिन महिला खिलाड़ियों ने अपने दमदार प्रदर्शन से सबको प्रभावित किया। अगले दो दिनों तक इस प्रतियोगिता में रोमांचक मुकाबले देखने को मिलेंगे। आयोजन समिति ने बताया कि विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाएगा और उन्हें आगे की प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए मार्गदर्शन भी मिलेगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed