फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bihar News: मुजफ्फरपुर में गोल्डन सियार का खौफ कायम, अब तक 18 लोगों को काटा; वन विभाग का रेस्क्यू अभियान जारी

Sat, 07 Sep 2024 07:51 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sat, 07 Sep 2024 07:51 PM IST
सार

Bihar News: मुजफ्फरपुर में गोल्डन सियार का खौफ कायम, अब तक 18 लोगों को काटा; वन विभाग का रेस्क्यू अभियान जारी
Muzaffarpur: Fear of golden jackal persists, has bitten 18 people so far; Forest department rescue operation
 
विज्ञापन
Muzaffarpur: Fear of golden jackal persists, has bitten 18 people so far; Forest department rescue operation
सियार को रेस्क्यू करने की कोशिश में जुटा वन विभाग - फोटो : अमर उजाला

मुजफ्फरपुर जिले में 18 से अधिक लोगों को काटकर घायल करने वाले गोल्डन सियार का रेस्क्यू अब भी जारी है। इसे लेकर वन विभाग की टीम लगी हुई है। कई बच्चों, महिलाओं और पुरुषों को काटकर घायल कर चुका गोल्डन सियार अब तक पकड़ा नहीं गया है। इस बात को लेकर ग्रामीण में दहशत बनी हुई है।

Muzaffarpur: Fear of golden jackal persists, has bitten 18 people so far; Forest department rescue operation
सियार को लेकर ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ है - फोटो : अमर उजाला

गौरतलब है कि बीते तीन दिन से जिले के अंदर गांव में सियार द्वारा कई लोगों को जख्मी किया जा चुका है। बीते दिन भी बारह से ज्यादा लोगों को घायल किया था। वहीं, सियार बीती देर रात से अब तक छह और लोगों को काटकर जख्मी कर चुका है।
 
Muzaffarpur: Fear of golden jackal persists, has bitten 18 people so far; Forest department rescue operation
गांव में लोग और बच्चे खुद लाठी-डंडे लेकर कर रहे पहरेदारी - फोटो : अमर उजाला

ऐसे में खौफ के कारण अब लोग खुद ही लाठी-डंडे लेकर अपनी और परिवार की सुरक्षा करने में जुट गए हैं। यहां तक कि बच्चे भी अपने परिवार के सदस्यों के साथ में रत जगा करने को मजबूर हैं। वे घर में खुद लाठी-डंडे लेकर कर पहरा दे रहे हैं। बताया जा रहा है कि सियार बीते तीन दिनों से शेरपुर सुस्ता इलाके में कई घर में घुसकर लोगों को जख्मी कर चुका है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Muzaffarpur: Fear of golden jackal persists, has bitten 18 people so far; Forest department rescue operation
सियार को रेस्क्यू करने की कोशिश में जुटा वन विभाग - फोटो : अमर उजाला

वहीं, वन विभाग की टीम द्वारा सियार का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। वन विभाग के चिकित्सक राजीव कुमार ने कहा कि यह पानी और दलदली क्षेत्र में मांद बनाकर रहता है। पानी सूखने पर और भूख की तलाश में बाहर आ जाता है। खासकर खाना इकट्ठा करने वाली जगहों पर। हम लोग इसको लेकर लगातार रेस्क्यू करने में लगे हुए हैं। आसपास की मांद वाली जगहों पर पहुंचकर खोज कर रहे हैं। यह अलग-अलग जगहों पर कई रास्ते बना लेता है। जब कोई नजदीक आता है तो दूसरे रास्ते से भाग जाता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed