फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bihar: तिरहुत रेंज के नए DIG बोले- भू माफिया और शराब माफिया पर करेंगे बड़ी कार्रवाई, लांडे ने दिए स्पेशल टिप्स

Sat, 07 Sep 2024 04:10 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sat, 07 Sep 2024 04:10 PM IST
सार

Bihar: तिरहुत रेंज के नए DIG बोले- भू माफिया और शराब माफिया पर करेंगे बड़ी कार्रवाई, लांडे ने दिए स्पेशल टिप्स
Bihar News: Baburam new DIG of Tirhut Range took charge, Bihar land mafia and liquor mafia, Shivdeep Lande

विज्ञापन
Bihar News: Baburam new DIG of Tirhut Range took charge, Bihar land mafia and liquor mafia, Shivdeep Lande
डीआईजी बाबूराम ने पूर्णिया के आईजी शिवदीप लांडे से की मुलाकात - फोटो : अमर उजाला

बिहार में तिरहुत रेंज के नए DIG बाबूराम ने शनिवार को अपना पदभार ग्रहण किया। उसके बाद उन्होंने कहा कि हम बेहतर पुलिसिंग और क्राइम कंट्रोल से कोई समझौता नहीं करेंगे। इसके साथ ही पुलिस और थाने के कार्य और कार्यप्रणाली को लेकर भी समीक्षा बैठक करेंगे और बेहतर करने पर काम करेंगे।

भू माफिया-शराब माफिया पर है हमारी नजर
डीआईजी बाबूराम ने कहा कि जिले के क्राइम पैटर्न में अब तक की जानकारी है। उसमें कई बड़ी घटनाओं खासकर हत्या जैसे मामले में भू माफिया के साथ ही शराब माफिया के अपराध में संलिप्तता गठजोड़ की जानकारी है। इसको खत्म करने का प्रयास करेंगे और इस दिशा में बेहतर करने और पुलिस के कार्य को सुदृढ़ करने पर फोकस करेंगे। इसीलिए जल्द ही सभी जिले के SP को स्पेशल टास्क दिया जाएगा।
 
Bihar News: Baburam new DIG of Tirhut Range took charge, Bihar land mafia and liquor mafia, Shivdeep Lande
डीआईजी बाबूराम ने पूर्णिया के आईजी शिवदीप लांडे से की मुलाकात - फोटो : अमर उजाला

शिवदीप लांडे के साथ आधा घंटे से अधिक देर बैठक की
डीआईजी बाबूराम ने आधे घंटे तक पूर्णिया के आईजी और तत्कालीन आईजी तिरहुत शिवदीप लांडे से मुलाकात की। इस दौरान दोनों के बीच करीब 35 मिनट तक बातचीत हुई। उन्होंने अपराधी पर नकेल कसने के साथ शिवदीप लांडे द्वारा चलाए गए ऑपरेशन लंगड़ा को लेकर पैटर्न को समझा। DIG ने कहा कि वरीय अधिकारी से क्राइम कंट्रोल करने को लेकर कई बड़ी जानकारी मिली। इस दिशा में भी पुलिस कार्य करेगी। इसके साथ ही साथ पुलिस जिला SP के साथ बैठक कर क्राइम कंट्रोल, वांछित और फरार अपराधियों की धर पकड़ तेज करेगी। आईजी पूर्णिया ने इस दौरान जाते हुए डीआईजी बाबूराम की हौसला अफजाई भी की।
 
Bihar News: Baburam new DIG of Tirhut Range took charge, Bihar land mafia and liquor mafia, Shivdeep Lande
डीआईजी बाबूराम ने संभाला पदभार - फोटो : अमर उजाला

थाने की कार्यप्रणाली और काम करने के तरीके पर होगा फोकस
मुजफ्फरपुर में अपना योगदान शुरू करते ही डीआईजी तिरहुत बाबूराम ने कहा कि हमारी पुलिस की टीम हर मोर्चे पर बेहतर है और इसको और भी बेहतर किया जाएगा। इसके लिए हम लोग हर थाने की समीक्षा करेंगे। इसके लिए काम करने के तरीके में बदलाव किए जाएंगे। साथ ही पूर्व के केस का जल्द से जल्द निष्पादन किया जा सके, इस दिशा में काम होंगे। इसके साथ ही ट्रैफिक व्यवस्था को दुरुस्त करने पर काम किया जाएगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed