महाशिवरात्रि पर्व पर दोपहर ढाई बजे स्थानीय रामभजन मार्केट से निकली शिव की बारात, जिसमें हजारों की संख्या में भक्त शामिल हुए। भगवान शिव की बारात निकालने को लेकर पुलिस और जिला प्रशासन के द्वारा सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम किया गया। खुद सिटी एसपी विश्वजीत दयाल डीएसपी टाउन सीमा देवी और एसडीओ पूर्वी अमित कुमार मौजूद रहे। पूरी तरह से सुरक्षा के लिए पुलिस बल के इंतज़ाम किए गए हैं और कड़ी सुरक्षा के बीच बारात निकाली जा रही है। इस दौरान जगह-जगह पर बारात का लोग स्वागत कर रहे हैं और देवों के देव महादेव की भक्ति में लीन हो गए हैं। शहर में पूरे मार्ग से होती हुई यह बारात वापस बाबा गरीब नाथ मंदिर में आएगी, जहां देर रात को शिव पार्वती का विवाह होगा।
2 of 6
शिव बारात
- फोटो : अमर उजाला
30 झांकी बना रही बारात को विशेष
बारात के आयोजक और अगुआ केदार प्रसाद ने बताया कि यह सब शिव की कृपा संपन्न होता है और इसमें आम आदमी तो आम आदमी खास लोग भी इस बारात का हिस्सा बन जाते हैं और बाबा की बारात में शामिल होकर पुन्य के भागी बनते हैं। इस वर्ष 55 वर्षगांठ हैं, जो बारात यहां से निकाला जा रहा है और 55 का संजोग बहुत ही अद्भुत और शुभ होने के साथ विशेष माना जाता है। इस बार बारात में कुल 30 झांकी को सामिल किया गया है, जो इसको विशेष बना रहा है। भक्त में भी खास उत्साह देखने को मिल रहा है। शिव भक्तों में इस तरह की आस्था अपने आप में अलौकिक है। बारात के स्वागत में खड़े लोग फूल बरसा रहे हैं।
3 of 6
मौके पर मौजूद लोग
- फोटो : अमर उजाला
सिटी एसपी विश्वजीत दयाल ने बताया कि बारात के निकाले जाने के लिए पुलिस प्रशासन के द्वारा पूरी तैयारी कर ली गई थी। पुलिस की टीम जिसमें की खुद डीएसपी टाउन एसडीएम पूर्वी और थाना प्रभारी साथ साथ में चल रहे हैं। इसके अलावा पुलिस बल की हर चौक चौराहा पर प्रतिनियुक्ति है। इसके अलावा पूरे बारात की ड्रोन से निगरानी की जा रही है। उपद्रवी तत्वों पर और असामाजिक तत्वों पर नजर रखी जा रही है।
4 of 6
शिव बारात
- फोटो : अमर उजाला
शेखपुरा में बाबा कामेश्वरनाथ का दूल्हे जैसा शृंगार
शेखपुरा शहर के गिरिहिंडा पहाड़ पर अवस्थित बाबा कामेश्वरनाथ मंदिर से विवाह रचाने को लेकर देवो के देव महादेव की बारात निकली। बड़ी संख्या में भूत-वैताल एवं बाराती बैंड बाजे के धून पर थिरकते हुए पूरे नगर का भ्रमण किया। इस दौरान जगह-जगह पर लोगों ने भोले बाबा की आरती उतारी और पुष्प की वर्षा की। इस दौरान पूरा जिला शिवमय दिखा। शिव मंदिर से निकली बारात शहर के गिरिहिंडा चौक, जखराज स्थान, इन्दाय, रेलवे स्टेशन, दल्लु चौक, कटरा चौक, चांदनी चौक, बुधौली होते हुए गिरिहिंडा पहाड़ स्थित शिव मंदिर पहुंचा।
5 of 6
शिव बारात
- फोटो : अमर उजाला
इस दौरान नाचते गाते जयकारे लगाते दिखे। इसके बाद सैकड़ों की संख्या में महिलाएं बारात की स्वागत के लिए तैयारी कर रखी थी। भगवान भोले शंकर का आरती उतारी और देर रात्रि मंदिर परिसर में विधिवत तरीके से शंकर पार्वती की शादी रचायी गई। इस दरम्यान लोगों का उत्साह देखते ही बन रहा था। क्या बूढ़े, बच्चे और जवान सभी शिव भक्ति में जयकारे लगाते झूमते दिख रहे थे। वहीं, बंगाली के पीडिया पर से निकली बारात में भोले बाबा भी चल रहे थे। साथ ही साथ पालकी में शिवलिंग को श्रद्धालु लिए चल रहे थे। जुलूस के आगे भगवान की सवारी बसहा बैल, भूत-प्रेत के संग चल रहे थे। भगवान की बाराती को देखने के लिए मानो पुरा शहर हीं सड़क के दोनों ओर उमड़ पड़ रहा था।