फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bihar Flood: भारी बारिश से मुजफ्फरपुर में जल जमाव; लोगों की मुश्किलें बढ़ीं, सरकारी अस्पताल भी हुआ जलमग्न

Sat, 28 Sep 2024 07:08 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sat, 28 Sep 2024 07:08 PM IST
सार

Bihar Flood: भारी बारिश से मुजफ्फरपुर में जल जमाव; लोगों की मुश्किलें बढ़ीं, सरकारी अस्पताल भी हुआ जलमग्न
Bihar Flood: Waterlogging in Muzaffarpur due to heavy rains; people troubled, government hospital submerged
 

विज्ञापन
Bihar Flood: Waterlogging in Muzaffarpur due to heavy rains; people troubled, government hospital submerged
भारी बारिश से सड़कें हुईं लबालब - फोटो : अमर उजाला

मुजफ्फरपुर में भारी बारिश से जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। मौसम विभाग द्वारा जारी किए अलर्ट के बाद आज हुई तेज बारिश से शहर में जल जमाव की स्थिति बन गई है। शहरी क्षेत्रों के कई हिस्सों में पानी घुस गया है तो सड़कों पर पानी आने से आम आदमी की मुश्किलें बढ़ गईं हैं।


 

Bihar Flood: Waterlogging in Muzaffarpur due to heavy rains; people troubled, government hospital submerged
मरीजों को हो रही काफी परेशानी - फोटो : अमर उजाला

सदर अस्पताल आए मरीजों को हो रही भारी परेशानी
लगातार हो रही बारिश से सदर अस्पताल में जल जमाव हो गया है। इसके कारण मरीजों को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सदर अस्पताल के इमरजेंसी से लेकर पुरुष और महिला वार्ड के पास पानी भर गया है। इसके कारण इलाज के लिए आने जाने वाले मरीजों को मुश्किल का सामना करना पड़ रहा है। खासकर दूर दराज के इलाके से आने वाले मरीज को ज्यादा परेशानी हो रही है।  
 

Bihar Flood: Waterlogging in Muzaffarpur due to heavy rains; people troubled, government hospital submerged
सदर अस्पताल भी हुआ जलमग्न - फोटो : अमर उजाला

शहरी और ग्रामीण क्षेत्र के कई इलाकों में जल भराव
बारिश के कारण शहरी क्षेत्रों के निचले हिस्से में जल जमाव की स्थिति बन गई है। शहर के स्टेशन रोड, अमर सिनेमा रोड, साहू रोड, अखाड़ा घाट रोड और कालीबाड़ी ब्रह्मपुरा सहित कई इलाकों में पानी भर गया है, जिसके कारण आम आदमी और राहगीर को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। खासकर बड़े वाहनों की वजह से जाम की स्थिति बन गई है। पानी के जमा होने के कारण नाले उफनाने लगे हैं तो निचले हिस्से की दुकानों में भी बारिश का पानी घुस गया है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Bihar Flood: Waterlogging in Muzaffarpur due to heavy rains; people troubled, government hospital submerged
भारी बारिश से जाम जैसे बने हालात - फोटो : अमर उजाला

स्मार्ट सिटी का बेतरतीब कार्य बड़े खतरे को दे रहा न्योता
शहर में चल रहे स्मार्ट सिटी के कार्य और खराब सड़कों के साथ टूटी हुई सड़कें कई खतरों को भी निमंत्रण दे रही हैं। इसके कारण से लोगों की परेशानी बढ़ी हुई है। शहरी क्षेत्रों के अधिकतर हिस्सों में काम पूरा न होने से और आधा-अधूरे कार्य से परेशानी बढ़ी हुई है।

स्मार्ट सिटी का निर्माण कार्य कर रही एजेंसी को इस बाबत भी नगर आयुक्त ने फटकार लगाई थी। साथ ही सड़कों और नालों को जल्द से जल्द दुरुस्त किए जाने के लिए निर्देश दिए गए थे। इसके साथ ही स्मार्ट सिटी के सीवरेज निर्माण के लिए खोदे गए खड्डे भी कई दुर्घटना को बुलावा दे रहे हैं। शहर की अधिकतर सड़कें टूटी-फूटी हुई हैं, जिसके कारण से कई घटनाएं पूर्व में हो चुकी हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed