फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bihar News: मुजफ्फरपुर में देखते ही देखते एक साथ जल गए 15 घर, अफरातफरी के माहौल में जान बचाकर भागे लोग

Wed, 01 May 2024 02:53 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Wed, 01 May 2024 02:53 PM IST
सार

Bihar News: मुजफ्फरपुर में देखते ही देखते एक साथ जल गए 15 घर, अफरातफरी के माहौल में जान बचाकर भागे लोग
Bihar: 15 houses burnt simultaneously in Muzaffarpur, people ran away to save their lives in panic situation
 
विज्ञापन
Bihar: 15 houses burnt simultaneously in Muzaffarpur, people ran away to save their lives in panic situation
आग लगने से दर्जनों घर जले - फोटो : अमर उजाला

बिहार के मुजफ्फरपुर में बुधवार को 15 घरों में आग लग गई। इस घटना से मोहल्ले में अफरातफरी का माहौल बन गया और लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। यह घटना जिले के मिठनपुरा थाना क्षेत्र के इंडस्ट्रियल एरिया और कन्हौली के पास का है।

जानकारी के मुताबिक, मुजफ्फरपुर में बुधवार को उस समय अफरातफरी की स्थिति बन गई जब एक साथ दर्जनभर से ज्यादा घरों को आग ने अपने आगोश में ले लिया। इस घटना में 10 लाख रुपये से अधिक की संपत्ति भी जल गई। बताया जा रहा है कि हवा के झोंकों से उठ रही आग की तेज लपटों को देखकर ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी। उसके बाद स्थानीय लोग आग को बुझाने का प्रयास करने लगे, लेकिन तेज हवा होने की वजह से आग की लपटें दूसरे घरों को अपने चपेट में ले रही थीं। इसके फौरन बाद स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी मिठनपुरा थाना पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम को दी।

Bihar: 15 houses burnt simultaneously in Muzaffarpur, people ran away to save their lives in panic situation
आग लगने से दर्जनों घर जले - फोटो : अमर उजाला

वहीं, सूचना पर मिठनपुरा थाना पुलिस और फायर ब्रिगेड की तीन यूनिट मौके पर पहुंचीं। करीब डेढ़ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद किसी तरह आग पर काबू पा लिया गया। बताया जा रहा है कि खाना बनाने के दौरान आग लगी थी। आग लगने की इस घटना में करीब 10 लाख रुपये से अधिक की संपत्ति जलकर राख हो गई।
 
घटना को लेकर स्थानीय जितेंद्र मांझी ने बताया कि खाना बनाने के दौरान हादसा हुआ है। कुछ ही देर में आग की लपटें दूसरे घरों को अपने चपेट में लेने लगी। इसमें करीब 15 से 16 घर पूरी तरह जल गए। मौके पर अफरातफरी की स्थिति बन गई। फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है। कई स्थानीय ग्रामीणों और पीड़ित मीणा मांझी ने बताया कि एक घर में आग लगने के बाद देखते ही देखते दर्जनों घर आग में समा गए। हमारी सारी संपत्ति जलकर खाक हो गई। अब सरकार हमारी मदद करे।

Bihar: 15 houses burnt simultaneously in Muzaffarpur, people ran away to save their lives in panic situation
आग लगने से दर्जनों घर जले - फोटो : अमर उजाला

वहीं, अग्निशमन विभाग की टीम ने बताया कि आग लगने की सूचना पर हम लोग यहां पर पहुंचे हैं। आग लगने से करीब एक दर्जन से भी अधिक घर जलकर खाक हो गए हैं। संपत्ति का आकलन किया जा रहा है। इस घटना में किसी की जान नहीं गई है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed