फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar: Results for the Tirhut Legislative Council election to be unveiled today; vote counting at MI

बिहार: तिरहुत विधान परिषद चुनाव का आज खुलेगा पिटारा, एमआईटी में मतगणना; कांटे के मुकाबले पर रहेगी नजर

Tue, 27 Oct 2026 08:28 AM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुज्जफरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुज्जफरपुर Published by: शबाहत हुसैन Updated Tue, 27 Oct 2026 08:28 AM IST
सार

मुजफ्फरपुर के एमआईटी परिसर में आज तिरहुत स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र की मतगणना होगी। स्नातक सीट पर अभिषेक झा और बंशीधर ब्रजवासी के बीच मुकाबला है, जबकि शिक्षक सीट पर नरेंद्र सिंह और संजय सिंह आमने-सामने हैं।

 

विज्ञापन
Bihar: Results for the Tirhut Legislative Council election to be unveiled today; vote counting at MI
मतगणना स्थल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार विधान परिषद के तिरहुत स्नातक और तिरहुत शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव का परिणाम आज आएगा। मुजफ्फरपुर के एमआईटी परिसर स्थित प्रशासनिक भवन में सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू होगी। 23 अक्टूबर को हुए मतदान के बाद चार जिलों के 203 मतदान केंद्रों से लाई गईं मतपेटिकाओं को वज्रगृह में सील कर रखा गया है। मतगणना को लेकर प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।

विज्ञापन

दोनों निर्वाचन क्षेत्रों के लिए अलग-अलग मतगणना कक्ष बनाए गए हैं। प्रत्येक कक्ष में 14 गणना टेबल और एक सहायक निर्वाची पदाधिकारी की टेबल होगी। मतगणना से पहले पर्यवेक्षकों और सहायकों को विशेष प्रशिक्षण भी दिया गया है। अधिकारियों को प्रारंभिक गणना, विस्तृत गणना, डाटा एंट्री और मतगणना टेबल पर अपनाई जाने वाली प्रक्रिया की जानकारी दी गई।

विज्ञापन

इस संबंध में उप मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सत्यप्रिय कुमार ने मतगणना के नियमों और प्रावधानों की जानकारी दी। यह प्रशिक्षण निर्वाची पदाधिकारी सह तिरहुत प्रमंडल के आयुक्त गिरिवर दयाल सिंह के निर्देश पर आयोजित किया गया था। इसमें सीतामढ़ी, शिवहर, मुजफ्फरपुर और वैशाली के करीब 100 पर्यवेक्षक और सहायक शामिल हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन

मतगणना में सबसे पहले मतदान केंद्रवार मतपत्रों की संख्यात्मक गिनती की जाएगी। इसके बाद सभी बंडलों को मिलाकर प्रत्याशीवार मतों की गणना होगी। मतगणना केंद्र पर अनधिकृत व्यक्तियों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। प्रवेश द्वार पर तैनात दंडाधिकारी प्रत्येक व्यक्ति की जांच करेंगे। मतगणना हॉल के भीतर अनावश्यक आवाजाही पर भी रोक रहेगी।


पढे़ं:  विधान परिषद की आठ सीटों के लिए मतगणना शुरू; जन सुराज पर सभी की नजर

स्नातक सीट पर अभिषेक झा-बंशीधर ब्रजवासी के बीच मुकाबला
तिरहुत स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में मुख्य मुकाबला निवर्तमान एमएलसी बंशीधर ब्रजवासी, एनडीए समर्थित जदयू प्रत्याशी अभिषेक झा, राजद प्रत्याशी रश्मि विनायक गौतम और जन सुराज के डॉ. विमोहन के बीच माना जा रहा है। इस सीट पर अभिषेक झा और बंशीधर ब्रजवासी के बीच मुकाबले पर खास नजर रहेगी। हालांकि, अंतिम तस्वीर मतगणना के बाद ही साफ होगी।

शिक्षक सीट पर नरेंद्र सिंह-संजय सिंह के बीच टक्कर
तिरहुत शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में निवर्तमान एमएलसी संजय सिंह मैदान में हैं। उनके सामने एनडीए की ओर से भाजपा प्रत्याशी नरेंद्र सिंह चुनौती पेश कर रहे हैं। इस सीट पर मुख्य प्रत्याशियों के बीच वोटों का अंतर और निर्दलीय उम्मीदवार का प्रदर्शन परिणाम को दिलचस्प बना सकता है।

मुजफ्फरपुर के डीएम कुमार गौरव और एसएसपी कंतेश कुमार मिश्रा ने मतगणना से पहले स्ट्रॉन्ग रूम की सुरक्षा और तैयारियों का निरीक्षण किया था। अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करते हुए मतगणना के दिन जरूरी इंतजामों का जायजा लिया। अब दोनों निर्वाचन क्षेत्रों के प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला मतगणना के बाद होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed