फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bihar Weather: बेगूसराय में लू और डायरिया से 20 से अधिक बच्चे हुए बीमार, भीषण गर्मी से तीन लोगों की मौत भी हुई

Fri, 31 May 2024 12:21 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Fri, 31 May 2024 12:21 PM IST
सार

Bihar Weather: बेगूसराय में लू और डायरिया से 20 से अधिक बच्चे हुए बीमार, भीषण गर्मी से तीन लोगों की मौत भी हुई
Weather: More than 20 children fell ill due to heat wave and diarrhea in Begusarai, three people died also
 
विज्ञापन
Weather: More than 20 children fell ill due to heat wave and diarrhea in Begusarai, three people died also
बेगूसराय सदर अस्पताल में 20 से अधिक बच्चे भर्ती - फोटो : अमर उजाला

बिहार के बेगूसराय में लू (हीट वेव) और डायरिया का कहर लगातार देखने को मिल रहा है। यहां लू और डायरिया की चपेट में आने से 20 से अधिक बच्चे बीमार पड़ गए हैं। सभी बीमार बच्चों का इलाज बेगूसराय के सदर अस्पताल के आईसीयू वार्ड में चल रहा है। इस दौरान अमर उजाला ने आईसीयू वार्ड का जायजा लिया। जहां पिछले दिनों लू और डायरिया की चपेट में आने के बाद बीस से ज्यादा बच्चों को भर्ती कराया गया है। वहीं, लू लगने से तीन लोगों की मौत होने की बात भी सामने आ रही है।

Weather: More than 20 children fell ill due to heat wave and diarrhea in Begusarai, three people died also
बेगूसराय में भीषण गर्मी का कहर - फोटो : अमर उजाला

बीमार बच्चों के परिजनों ने बताया कि पिछले कई दिनों से बेगूसराय में भीषण गर्मी पड़ रही है। साथ ही साथ डायरिया का भी प्रकोप देखने को मिल रहा है। उन्होंने बताया कि बिहट गांव में लोग डायरिया की चपेट में आ चुके हैं और बहुत सारे बच्चे बीमार पड़ गए हैं।
 
Weather: More than 20 children fell ill due to heat wave and diarrhea in Begusarai, three people died also
बेगूसराय में भीषण गर्मी का कहर - फोटो : अमर उजाला

उन्होंने यह भी बताया कि डायरिया की चपेट में आने से तीन व्यक्तियों की मौत भी हो चुकी है। वहीं, लू की चपेट में आने से भी काफी बच्चे बीमार पड़ रहे हैं, जिनका इलाज बेगूसराय के सदर अस्पताल के आईसीयू वार्ड में चल रहा है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Weather: More than 20 children fell ill due to heat wave and diarrhea in Begusarai, three people died also
बेगूसराय में भीषण गर्मी का कहर - फोटो : अमर उजाला

इधर, आईसीयू वार्ड की इंचार्ज सोनी कुमारी ने बताया कि लू के कहर को देखते हुए विशेष रूप से सदर अस्पताल ने तैयारी कर रखी हैं। उन्होंने बताया कि लू लगने से छोटे-छोटे बच्चे बीमार होकर लगातार यहां आ रहे हैं। उनका इलाज सुचारु रूप से बेगूसराय के सदर अस्पताल के आईसीयू वार्ड में चल रहा है। उन्होंने बताया कि कई बच्चों को डायरिया डायरिया भी हो गया है। उनका भी इलाज सही ढंग से चल रहा है।
 
विज्ञापन
Weather: More than 20 children fell ill due to heat wave and diarrhea in Begusarai, three people died also
बेगूसराय में भीषण गर्मी का कहर - फोटो : अमर उजाला

बताया जा रहा है कि लू की चपेट में आने से तीन लोगों की मौत भी हो चुकी है, लेकिन आधिकारिक पुष्टि अभी तक नहीं हुई है। पहली मौत बलिया थाना क्षेत्र के विष्णुपुर दियारा में एक किसान की मौत हुई है। जबकि दूसरी घटना नगर थाना क्षेत्र के बस स्टैंड के पास की है, जहां इलाज कराने आई महिला की लू लगने से मौत हो गई थी। वहीं, बलिया थाना क्षेत्र में भी एक व्यक्ति की लू की चपेट में आने से मौत हो गई है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed