बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शनिवार को कहा कि देश के साथ-साथ राज्य विकसित हुआ है। वहीं, उन्होंने तेजस्वी पर तंज कसा कि कुछ लोग समाज में विद्वेष फैलाकर राज करने की कोशिश में लगे रहते हैं। उन्होंने 2005 से पहले के बिहार की याद दिला तेजस्वी पर राजनीतिक प्रहार भी किया। मुख्यमंत्री ने शिक्षा और स्वास्थ्य से लेकर अन्य बदलाव की चर्चा की। दरअसल, नीतीश कुमार शनिवार को मुंगेर लोकसभा क्षेत्र से राजग प्रत्याशी राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह के लिए जमालपुर विधानसभा क्षेत्र के खंड बिहारी मैदान में चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे।
LS Polls 2024: नीतीश कुमार ने नाम लिए बिना कहा- किसी के बहकावे में न आएं, विकास को चुनकर NDA को करें मजबूत
LS Polls 2024: नीतीश कुमार ने नाम लिए बिना कहा- किसी के बहकावे में न आएं, विकास को चुनकर NDA को करें मजबूत
Munger Lok Sabha: Nitish Kumar says do not get misled by anyone, choose NDA, taunt on Tejashwi
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
‘मुस्लिम वोट के चक्कर में रहता है राजद’
राजद पर हमलावर होते हुए कुमार ने कहा कि विपक्ष ने हिंदू-मुस्लिम का झगड़ा कराया। मुस्लिम लोग के वोट के चक्कर में रहता है। हमने कब्रिस्तान की घेराबंदी की। 60 वर्ष पुराने मंदिरों की घेराबंदी करेंगे। पहले क्या था, उसको वोट दीजिएगा? काम हम लोग करते हैं। 15 वर्षों में जो हुआ है, वह आप भी जानते हैं। जात के आधार पर नहीं काम के आधार पर वोट करें। उन्होंने कहा कि राजद ने परिवार को देखा है। मुंगेर से जिसने उम्मीदवार बनाया है, उसके बारे में मालूम ही है। आप लोग अपना वोट बर्बाद न करें।
नौकरी देने पर किया ये दावा
नीतीश ने कहा कि पहले भी उनकी सरकार ने आठ लाख सरकारी नौकरी दी है। 10 लाख लक्ष्य के खिलाफ चार लाख लोगों को नौकरी दे दी है, शेष प्रक्रिया में है। शुरू से न्याय के साथ विकास के हिमायती रहे हैं। यही कारण है कि पंचायत और नगर निकाय में महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण देने का काम किया। लड़कियों की पढ़ाई की व्यवस्था सुनिश्चित की। स्वयं सहायता समूह के माध्यम से महिलाओं की समृद्धि की कहानी 2006 में गढ़ी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रेम और भाईचारा का संदेश देते हुए बिहार की सभी 40 सीटें जिताने की अपील की। साथ ही एनडीए को 400 से भी ज्यादा सीटें मिलने की उम्मीद जताते हुए भीड़ से हाथ उठाकर स्थानीय प्रत्याशी राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह को भरपूर समर्थन देने का भरोसा लिया।
समस्तीपुर में सीएम बोले- अब बिहार में डर-भय का वातावरण नहीं, रात को भी महिलाएं निकल रहीं
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शनिवार को समस्तीपुर जिले के उजियारपुर संसदीय क्षेत्र के नरहर में एनडीए प्रत्याशी नित्यानंद राय के समर्थन में आयोजित चुनावी सभा को संबोधित करने पहुंचे। इस मौके पर उन्होंने महिलाओं के लिए किए गए कार्य को एक-एक कर गिनाया। नीतीश कुमार ने कहा कि अब बिहार में भय और डर का वातावरण नहीं है। महिलाएं शाम के बाद भी घर से निकल रही हैं। बालिका शिक्षा के लिए आगे बढ़ कर काम किया गया। साइकिल योजना लागू की गई, जिससे लड़कियां घर से निकल कर आसानी से स्कूल जाने लगीं। शिक्षा के स्तर में सुधार हुआ।
‘घर में बैठने वाली महिलाएं पंचायत में बैठ रहीं’
नीतीश कुमार ने आगे कहा कि गरीब महिलाओं को जीविका ने नई राह दी। स्वयं सहायता समूह के माध्यम से महिलाएं इससे जुड़ कर आज आत्मनिर्भर बन गई हैं। इस संस्थान सभी प्रकार की गरीब महिलाएं जुड़ कर जीविका पा रही हैं। इस दौरान वे लोगों से बार-बार यह कहते नजर आये कि यह मत भूलिएगा कि नीतीश कुमार ने महिलाओं को कितना आगे बढ़ाया। पंचायत में आरक्षण की व्यवस्था की। घर के अंदर रहने वाली महिलाएं पंचायत में बैठ रही हैं।
‘बालिका शिक्षा में बिहार काफी आगे है’
एनडीए प्रत्याशी नित्यांद राय को जिताने का आह्वान करते हुए नीतीश ने कहा कि उन्होंने बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए साइकिल योजना के साथ ही मैट्रिक पास होने पर 10 हजार, इंटर पास करने पर 25 हजार और स्नातक करने पर 50 हजार रुपये देने का काम किया। इससे लड़कियों को आगे पढ़ने के लिए आर्थिक दिक्कत बाधा नहीं बनी। आज बालिका शिक्षा का दर बिहार में काफी आगे हैं।