फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ASI Murder Case: हत्या, गिरफ्तारी के दौरान पुलिस पर फायरिंग और पुलिस वाहन की टक्कर तक; कब कैसे क्या हुआ? जानें

Sat, 15 Mar 2025 04:31 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sat, 15 Mar 2025 04:31 PM IST
सार

Munger ASI Murder Case: होली पर सुरक्षा बंदोबस्त में तैनात एएसआई संतोष सिंह की झगड़ा सुलझाने के दौरान पीटकर हत्या कर दी गई। इस मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी के दौरान मुठभेड़ भी हुई। उसके बाद छापामारी करने जा रही पुलिस गाड़ी पेड़ से टकरा गई, जिससे कई पुलिसकर्मी घायल हो गए। पढ़ें पूरी खबर...। 

विज्ञापन
Munger ASI Murder Case: Murder firing on police during arrest and police vehicle collision what happened Know
मुंगेर एएसआई की मौत से पुलिस विभाग में मचा हड़कंप - फोटो : अमर उजाला

बिहार के मुंगेर जिले में अपराधियों के हौसले लगातार पुलिस को चुनौती दे रहे हैं। पहले एएसआई संतोष कुमार सिंह की बेरहमी से हत्या और फिर गिरफ्तारी के दौरान पुलिस टीम पर फायरिंग की घटना ने पूरे जिले में सनसनी फैला दी है। घटनाएं मुफ्फसिल थाना क्षेत्र की हैं, जहां अपराधियों से निपटने गई पुलिस टीम खुद हमले का शिकार हो गई।


 
एएसआई की हत्या से हड़कंप, चार गिरफ्तार
जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार की रात मुफ्फसिल थाना क्षेत्र में एएसआई संतोष कुमार सिंह पर अपराधियों ने लोहे की रॉड और धारदार हथियार से हमला कर दिया था, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। इस घटना के बाद पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें मुख्य आरोपी रणवीर यादव की गिरफ्तारी के लिए गुड्डू यादव की निशानदेही पर पुलिस छापामारी के लिए निकली थी।

यह भी पढ़ें- Crime:होली पर सुरक्षा बंदोबस्त करने गए Asi का शव गांव लौटने पर मातम, ग्रामीण बोले- जब पुलिस ही असुरक्षित...
 

Munger ASI Murder Case: Murder firing on police during arrest and police vehicle collision what happened Know
शहीद एएसआई को दी गई श्रद्धांजलि - फोटो : अमर उजाला

पुलिस वाहन पेड़ से टकराया, घायल हुए अधिकारी
शनिवार को पुलिस टीम जैसे ही बाकरगंज बगीचा के पास पहुंची, वाहन तेज गति में अचानक एक भैंस के बच्चे को बचाने के चक्कर में असंतुलित होकर आम के पेड़ से टकरा गया। इस हादसे में थानाध्यक्ष चंदन कुमार, सब इंस्पेक्टर श्रीराम, सिपाही मोहम्मद सैफ और चालक गंभीर रूप से घायल हो गए।
 

Munger ASI Murder Case: Murder firing on police during arrest and police vehicle collision what happened Know
अस्पताल में इलाजरत मुठभेड़ में घायल आरोपी गुड्डू यादव तथा पुलिस - फोटो : अमर उजाला

हथियार छीनकर अपराधी ने की फायरिंग
गिरफ्तारी के लिए साथ लाया गया अपराधी गुड्डू यादव इसी दौरान चोट का बहाना बनाकर जोर-जोर से चिल्लाने लगा। जैसे ही सिपाही सैफ उसे देखने पास पहुंचे, गुड्डू यादव ने उनकी रायफल छीन ली और पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। मौके की नजाकत को देखते हुए पुलिस ने उसे आत्मसमर्पण करने को कहा, लेकिन उसके इनकार पर आत्मरक्षा में की गई जवाबी फायरिंग में अपराधी गुड्डू यादव के बाएं पैर में गोली लगी।
 
घटना के बाद पुलिस ने घायल गुड्डू यादव को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं सभी घायल पुलिसकर्मी भी इलाजरत हैं। पुलिस अधीक्षक ने इस घटना की पुष्टि कर बताया कि चार पुलिसकर्मी घायल हुए हैं और मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Munger ASI Murder Case: Murder firing on police during arrest and police vehicle collision what happened Know
शहीद एएसआई संतोष कुमार सिंह - फोटो : फाइल फोटो

एएसआई के पोस्टमार्टम में सामने आया सच
शहीद हुए एएसआई संतोष कुमार सिंह का शव मुंगेर सदर अस्पताल लाया गया, जहां तीन डॉक्टरों की टीम ने पोस्टमार्टम किया। डॉ. रमन कुमार ने बताया कि संतोष सिंह के सिर पर लोहे या धारदार हथियार से चार गहरे वार किए गए थे, जिससे सिर की हड्डी पूरी तरह फैक्चर हो गई और कुछ हिस्से बाहर आ गए। शरीर पर तीन अन्य चोटों के निशान भी पाए गए हैं, जो गिरने या घसीटने के कारण हो सकते हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से यह साफ हुआ है कि सिर पर गंभीर चोट ही मौत का मुख्य कारण बनी।


 
घटना को लेकर ग्रामीणों में गुस्सा
मुफ्फसिल थाना क्षेत्र में पुलिस अधिकारी की हत्या और फायरिंग की घटना के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश है। ग्रामीणों ने अपराधियों को फांसी जैसी कड़ी सजा की मांग की है, साथ ही शहीद पुलिसकर्मी के परिजनों को सरकारी सहायता और नौकरी देने की मांग उठाई है।

यह भी पढ़ें- Bihar:अररिया के बाद मुंगेर में Asi की हत्या, विवाद सुलझाने पहुंचे पुलिसकर्मी पर धारदार हथियार से किया था हमला
 
इस पूरी घटना ने एक बार फिर बिहार में पुलिस व्यवस्था और कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है, जहां पुलिसकर्मी खुद असुरक्षित महसूस कर रहे हैं, तो आम लोगों की सुरक्षा कितनी खतरे में होगी, यह सहज ही समझा जा सकता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed