फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bihar News: मुंगेर में 100 साल पुरानी पुलिया धंसी, पथ निर्माण विभाग ने शुरू करवाया मरम्मत कार्य

Sat, 05 Oct 2024 07:12 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sat, 05 Oct 2024 07:12 PM IST
सार

Bihar News: मुंगेर में 100 साल पुरानी पुलिया धंसी, पथ निर्माण विभाग ने शुरू करवाया मरम्मत कार्य
Bihar News: 100 year old culvert collapsed in Munger, road construction department started repair work
 
विज्ञापन
Bihar News: 100 year old culvert collapsed in Munger, road construction department started repair work
पुलिया का मरम्मत कार्य शुरू कर दिया गया है - फोटो : अमर उजाला

मुंगेर जिले में तारापुर और हवेली खड़गपुर को जोड़ने वाली महाने नदी पर स्थित 100 साल पुरानी पुलिया का एक हिस्सा हाल ही में धंस गया। इससे आवागमन में बाधा उत्पन्न हो गई है। यह पुलिया तारापुर-खड़गपुर मुख्य मार्ग का महत्वपूर्ण हिस्सा है। यह भारी बारिश और नदी के तेज बहाव के कारण कमजोर हो गई, जिसके बाद पुलिया का एक हिस्सा धंस गया।

Bihar News: 100 year old culvert collapsed in Munger, road construction department started repair work
पुलिया का एक हिस्सा धंसा - फोटो : अमर उजाला
पथ निर्माण विभाग करवा रहा मरम्मत कार्य
स्थानीय प्रशासन ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पथ निर्माण विभाग द्वारा तुरंत मरम्मत कार्य शुरू करवाया है। फिलहाल पुलिया को स्थिर रखने के लिए पैंड बैग और ब्रिग बैग का उपयोग किया जा रहा है, लेकिन पुलिया की जर्जर स्थिति को देखते हुए किसी बड़ी दुर्घटना की आशंका जताई जा रही है।
 
Bihar News: 100 year old culvert collapsed in Munger, road construction department started repair work
तेज बारिश और नदी के बहाव से धंसा हिस्सा - फोटो : अमर उजाला

भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक
पुलिया की कमजोर हालत को देखते हुए पुल के दोनों ओर भारी वाहनों के प्रवेश को रोकने के लिए संकेतक बोर्ड लगाए गए हैं। यह एहतियाती कदम इस कारण उठाया गया है ताकि भारी वाहन पुलिया पर से न गुजरें और इसकी हालत और अधिक न बिगड़े।
 
ग्रामीणों के अनुसार, तेज बारिश और नदी के तेज बहाव के बाद पुलिया का हिस्सा धंसा है। पुलिया का ऊपरी हिस्सा भी काफी जर्जर हो चुका है, और इसकी मरम्मत की आवश्यकता लंबे समय से थी। ग्रामीणों ने चिंता जताते हुए कहा कि अगर पुलिया की मरम्मत में देरी होती है, तो कोई बड़ी दुर्घटना हो सकती है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Bihar News: 100 year old culvert collapsed in Munger, road construction department started repair work
सीएम नीतीश ने पथ का किया था उद्घाटन - फोटो : अमर उजाला

नया पुल निर्माण का टेंडर हो चुका है
इस संबंध में पथ निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता प्रेम कुमार प्रेम ने बताया कि तारापुर और खड़गपुर के बीच 12 किलोमीटर लंबी इस सड़क पर स्थित पुलिया बहुत पुरानी है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में मरम्मत का काम पूरा कर दिया गया है। दुर्गा पूजा के बाद इस पुरानी पुलिया को तोड़कर एक नया पुल बनाने का कार्य शुरू किया जाएगा। इस नए पुल के निर्माण का टेंडर पहले ही हो चुका है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed