फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bihar: बेगूसराय में चिराग पासवान बोले- मेरा सपना है बिहार को नंबर एक बनाना, पिता रामविलास पासवान को किया याद

Mon, 09 Sep 2024 08:39 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Mon, 09 Sep 2024 08:39 PM IST
सार

Bihar: बेगूसराय में चिराग पासवान बोले- मेरा सपना है बिहार को नंबर एक बनाना, पिता रामविलास पासवान को किया याद
Begusarai: Chirag Paswan says My dream is to make Bihar number one, remembered father Ram Vilas Paswan
 
विज्ञापन
Begusarai: Chirag Paswan says My dream is to make Bihar number one, remembered father Ram Vilas Paswan
बेगूसराय में एक कार्यक्रम के दौरान चिराग पासवान तथा अन्य - फोटो : अमर उजाला

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने बेगूसराय में कहा कि लोगों की आलोचनाओं के बावजूद, उनकी पार्टी ने पिछले लोकसभा चुनाव में पूर्ण विजय हासिल की। चिराग ने अपने पिता की याद में उनके योगदान की सराहना की और अपने लक्ष्य को बिहार और बिहारी को नंबर एक बनाना बताया।

Begusarai: Chirag Paswan says My dream is to make Bihar number one, remembered father Ram Vilas Paswan
धबौली में सम्मान समारोह के दौरान चिराग पासवान - फोटो : अमर उजाला

केंद्रीय मंत्री और लोजपा रामविलास के प्रमुख चिराग पासवान ने सोमवार को बेगूसराय के धबौली में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन और सम्मान समारोह में भाग लिया। अपने संबोधन में चिराग पासवान ने कहा कि कुछ लोग कहते थे कि उनका भविष्य अंधकारमय है या कि चिराग बुझ गया है। लेकिन उनके आशीर्वाद से पिछले लोकसभा चुनाव में पार्टी ने सभी सीटों पर विजय प्राप्त की है।
 
Begusarai: Chirag Paswan says My dream is to make Bihar number one, remembered father Ram Vilas Paswan
पीएम नरेंद्र मोदी (फाइल) - फोटो : एक्स/बीजेपी4इंडिया

चिराग ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने के लिए जनता का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि एनडीए सरकार विकास की गति को और तेज करने की दिशा में काम कर रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि उनका और उनकी पार्टी का एकमात्र लक्ष्य बिहार और बिहारी को नंबर एक बनाना है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Begusarai: Chirag Paswan says My dream is to make Bihar number one, remembered father Ram Vilas Paswan
रामविलास पासवान - फोटो : फाइल फोटो

इस दौरान चिराग ने अपने पिता रामविलास पासवान की उपलब्धियों को याद किया। उन्होंने बताया कि उनके पिता ने अपना पूरा जीवन बिहार और देश की सेवा में समर्पित किया। उन्होंने कहा कि जब उनके पिता दूरसंचार मंत्री बने थे तो उन्होंने मोबाइल फोन को आम लोगों के लिए उपलब्ध कराने का वादा किया था।
 
विज्ञापन
Begusarai: Chirag Paswan says My dream is to make Bihar number one, remembered father Ram Vilas Paswan
रामविलास पासवान - फोटो : फाइल फोटो

चिराग ने यह भी बताया कि उनके पिता ने बीमारी के दौरान भी गरीबों को अनाज और दो वक्त की रोटी देने की चिंता की थी। चिराग ने अपने पिता के इन योगदानों को याद करते हुए यह भी कहा कि उनका सपना बिहार को पहले स्थान पर देखना है और इस दिशा में काम करते रहेंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed