फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शादी तय होने के बाद जब एयरपोर्ट पर अचानक यूं मिले तेजप्रताप-ऐश्वर्या, देखें तस्वीरें

Mon, 09 Apr 2018 09:01 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Updated Mon, 09 Apr 2018 09:01 AM IST
विज्ञापन
Lalu Prasad Yadav's son Tej Pratap yadav meets his Fiancee Aishwarya Rai at patna airport 

राष्ट्रीय जनता दल सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बेटे और पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तेज प्रताप यादव की शादी तय हो चुकी है। वह अगले माह की 12 मई को बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री दरोगा राय की पोती ऐश्वर्या राय से शादी के पवित्र बंधन में बंध जाएंगे। ऐसे समय में तेज प्रताप पटना एयरपोर्ट पर एकाएक अपनी होनेवाली दुल्हनिया से टकरा गए। उनकी ऐश्वर्या से मुलाकात करने वाली यह तस्वीर सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो चली है।

Lalu Prasad Yadav's son Tej Pratap yadav meets his Fiancee Aishwarya Rai at patna airport 

तस्वीर में होनेवाले दूल्हे तेज प्रताप यादव को शर्माते हुए देखा जा रहा है। फोटो में तेज प्रताप और ऐश्वर्या के अलावा कुछ और रिश्तेदार को भी साथ खड़े हुए देखा जा रहा है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक वह अपने पिता लालू प्रसाद यादव से आशीर्वाद लेकर पटना लौट रहे थे। इसी दौरान उनकी होनेवाली पत्नी पटना से दिल्ली के लिए रवाना हो रही थीं। संयोगवश दोनों की टाइमिंग ऐसी थी कि उनकी मुलाकात हो गई।

Lalu Prasad Yadav's son Tej Pratap yadav meets his Fiancee Aishwarya Rai at patna airport 
ऐश्वर्या राय
इसके बाद दोनों ने पटना एयरपोर्ट के वीआईपी रूम में बैठकर चाय की चुस्की ली। इसके बाद तेज प्रताप पटना स्थित अपने आवास के लिए चल दिए और ऐश्वर्या दिल्ली के लिए निकलीं। रिपोर्ट के मुताबिक तेज प्रताप की होनेवाली दुल्हनिया ऐश्वर्या राय शादी की खरीददारी के लिए दिल्ली पहुंचीं हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Lalu Prasad Yadav's son Tej Pratap yadav meets his Fiancee Aishwarya Rai at patna airport 
tej pratap
बता दें कि इससे पहले पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तेज प्रताप यादव शुक्रवार को पटना से दिल्ली एम्स पहुंचकर पिता से मुलाकात की थी। इस दौरान पिता लालू अपनेे बेटे को प्यार करते हुए नजर आए थे। 
विज्ञापन
Lalu Prasad Yadav's son Tej Pratap yadav meets his Fiancee Aishwarya Rai at patna airport 
आपको बता दें कि वेटनरी कॉलेज के मैदान में शादी की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। ऐश्वर्या और तेज प्रताप की पहली मुलाकात फरवरी में हुई थी। राबड़ी देवी अपने दोनों बेटों के साथ ऐश्वर्या को देखने चंद्रिका राय के सरकारी आवास पर गई थीं। उसी समय तेजप्रताप भी ऐश्वर्या से मिले थे।

पूर्णिमा के अनुसार रिश्ता भले ही बड़ों ने तय किया हो लेकिन दोनों ने भी आपस में काफी देर तक बातें की और एक-दूसरे को जानने की कोशिश की। तेजप्रताप ने पटना के बीएन कॉलेज से इंटर की पढ़ाई की है। वहीं जबकि एमबीए की पढ़ाई पूरी करने के बाद ऐश्वर्या नौकरी करने का प्लान कर रही थी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed