{"_id":"67069fb84a89ea5bd901add6","slug":"supaul-gm-chhatrasal-singh-inspected-saharsa-lalitgram-nirmali-railway-section-2024-10-09","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Train Status: जीएम ने सहरसा-ललितग्राम-निर्मली रेलखंड का लिया जायजा, मार्च 2025 तक पूरा होगा इस लाइन का काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Train Status: जीएम ने सहरसा-ललितग्राम-निर्मली रेलखंड का लिया जायजा, मार्च 2025 तक पूरा होगा इस लाइन का काम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुपौल
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Wed, 09 Oct 2024 08:52 PM IST
सार
Train Status: जीएम ने सहरसा-ललितग्राम-निर्मली रेलखंड का लिया जायजा, मार्च 2025 तक पूरा होगा इस लाइन का काम
Supaul: GM Chhatrasal Singh inspected Saharsa-Lalitgram-Nirmali railway section
विज्ञापन
1 of 3
जीएम ने सहरसा-ललितग्राम-निर्मली रेलखंड का लिया जायजा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
पूर्व मध्य रेलवे हाजीपुर के जीएम छत्रसाल सिंह ने सुपौल-अररिया-गलगलिया नवनिर्माणाधीन रेलखंड के निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बड़ा दावा किया कि मार्च 2025 तक इस रेल लाइन का काम पूरा कर लिया जाएगा। बुधवार को जीएम छत्रसाल सिंह और समस्तीपुर डीआरएम विनय श्रीवास्तव ने सहरसा-ललितग्राम और ललितग्राम-दरभंगा रेलखंड का दौरा किया। इस दौरान सुपौल स्टेशन पर सांसद दिलेश्वर कामत और व्यापार संघ के पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया।
सांसद दिलेश्वर कामत ने राज्यरानी सुपरफास्ट को लिंक एक्सप्रेस के रूप में सरायगढ़ तक विस्तार देने और सहरसा-आनंद विहार गरीब रथ स्पेशल ट्रेन के परिचालन के लिए जीएम का आभार व्यक्त किया। साथ ही ट्रायल के तौर पर चल रही ट्रेनों को प्रतिदिन करने की मांग की। सांसद ने गरीब रथ स्पेशल को आनंद विहार से सुबह आठ बजे खुलवाने और सुपौल या सरायगढ़ में वाशिंग पिट निर्माण की मांग भी रखी, जिस पर जीएम ने विचार करने का आश्वासन दिया।
2 of 3
जीएम ने सहरसा-ललितग्राम-निर्मली रेलखंड का लिया जायजा
- फोटो : अमर उजाला
वैशाली और जनसाधारण ट्रेनों के लिए विस्तार की मांग
सांसद ने वैशाली एक्सप्रेस और सहरसा-पाटलिपुत्र जनहित एक्सप्रेस को सुपौल या सरायगढ़ से शुरू करने तथा सहरसा-अमृतसर जनसाधारण एक्सप्रेस का विस्तार फारबिसगंज तक करने की मांग की। उन्होंने बताया कि जनसाधारण एक्सप्रेस सहरसा में 21 घंटे खड़ी रहती है, इसलिए इसका विस्तार किया जा सकता है। सांसद ने कटिहार से फारबिसगंज होते हुए गुवाहाटी तक ट्रेन चलाने और सहरसा-ललितग्राम डेमू को फारबिसगंज तक विस्तार देने की भी मांग की। जीएम ने बताया कि ललितग्राम तक ट्रेन सेवा जारी है, लेकिन फारबिसगंज का क्षेत्र दानापुर मंडल के अंतर्गत आता है, इसलिए इसमें थोड़ा समय लगेगा।
3 of 3
जीएम ने सहरसा-ललितग्राम-निर्मली रेलखंड का लिया जायजा
- फोटो : अमर उजाला
व्यापार संघ ने सौंपा ज्ञापन
सुपौल व्यापार संघ ने हाटेबजारे एक्सप्रेस को सुपौल तक विस्तार देने, सरायगढ़-देवधर ट्रेन का नियमित परिचालन करने और कोशी एक्सप्रेस के लिए सरायगढ़ से लिंक ट्रेन चलाने की मांग की। इसके साथ ही, वाराणसी के लिए वंदे भारत ट्रेन की तर्ज पर फारबिसगंज-सुपौल सुपरफास्ट ट्रेन चलाने का अनुरोध किया गया। इस अवसर पर जदयू जिलाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद यादव, व्यापार संघ अध्यक्ष अमर कुमार चौधरी, सचिव युगल किशोर अग्रवाल समेत कई अन्य लोग मौजूद रहे।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।