सहरसा जिले में पतरघट थाना क्षेत्र के फोरसहा में बीते 12 अप्रैल को हुई भुजा विक्रेता गोलमा निवासी निर्मल साह की हत्या प्रेम-प्रसंग में हुई थी। जानकारी के अनुसार, मृतक फोरसाहा में ही भुजा और अन्य फास्ट फूड की दुकान चलाता था। वहीं, किसी महिला के साथ उसका अवैध संबंध था, जिसकी जानकारी महिला के परिजनों को मिली तो उसकी हत्या की साजिश रची। मौका मिलते ही उसकी हत्या कर धड़ से सिर को अलग कर घटना स्थल से कुछ दूरी पर बह रहे शीतल पट्टी मुख्य नदी के फ़ोरसहा के समीप नदी किनारे गाड़ दिया।
2 of 4
जांच करते हुए पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
घटना के बाद से ही आम लोगों में प्रेम-प्रसंग को लेकर चर्चा हो रही थी। शव को देखने के बाद लोगों ने कहा था कि कहीं न कहीं मामला प्रेम-प्रसंग से ही जुड़ा है अन्यथा ऐसा नृशंस हत्या भुजा विक्रेता का क्यों कोई करेगा। मालूम हो कि बीते 12 अप्रैल को गोलमा वार्ड-12 निवासी निर्मल साह को अज्ञात अपराधकर्मियों के द्वारा गला काटकर हत्या कर दिया गया था तथा मृतक निर्मल साह के कटे सिर को लेकर भाग गया था।
यह भी पढ़ें: शरीर का दाह-संस्कार 12 दिन पहले, अब मिला सिर; दो किलोमीटर तक नरमुंड का सफर आखिर क्यों?
3 of 4
नदी में भी किए तलाश
- फोटो : अमर उजाला
मृतक की पत्नी सुनिता देवी के आवेदन के आधार पर पतरघट थाने में प्राथमिकी दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया था। घटना के 12 दिन तक पुलिस को गायब सिर नहीं मिला। पुलिस ने घटना के बाद घटना स्थल पर डॉग स्क्वॉड एवं फॉरेंसिक एक्सपर्ट को भी बुलाया था।
यह भी पढ़ें: मुखिया के भतीजे का गाछी में शव मिलने से इलाके में सनसनी, हत्या की जताई जा रही आशंका
पुलिस सूत्रों के अनुसार, अनुसंधान के दौरान ही पुलिस अधीक्षक हिमांशु द्वारा गठित एसआईटी ने फोरसाहा के पवन सदा नाम के एक युवक को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया। उसके बाद पुलिस को सुराग मिल गया। फिर क्या था पुलिस ने उसकी निशानदेही पर गुरुवार शाम मिट्टी में गड़े सिर के साथ घटना में प्रयुक्त दबिया एवं रॉड को जब्त कर लिया। हालांकि, पुलिस के अधिकारी अभी भी मामले में कोई आधिकारिक बयान नहीं दिए हैं। पुलिस अधीक्षक कार्यालय के अनुसार, शाम में मामले में पुलिस के वरीय अधिकारी प्रेसवार्ता में पूरी जानकारी देंगे।
4 of 4
तलाश के दौरान पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस सूत्रों के अनुसार, गिरफ्तार अपराधकर्मी से पुलिस के द्वारा पूछताछ करने पर अपनी संलिप्ता स्वीकार करते हुए बताया कि प्रेम-प्रसंग को लेकर यह घटना तीन लोगों के द्वारा मिलकर अंजाम दिया गया। मृतक के कटे सिर और घटना में प्रयोग किए हथियार को नदी के किनारे गाड़ कर छुपा दिया गया है।
यह भी पढ़ें: अर्धनग्न हालत में मिला महिला का शव, पुलिस सभी पहलुओं की कर रही जांच
स्थानीय लोगों के अनुसार, पुलिस ने गिरफ्तार अपराधी के साथ घटना की पुनरावृति भी कराया। ताकि सभी बातें स्पष्ट हो सकें। पुलिस बरामद सिर का डीएनए जांच भी कराएगी। पुलिस घटना में शामिल अन्य अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। मालूम हो कि गुरुवार को गिरफ्तार अपराधी को साथ लेकर सदर एसडीपीओ आलोक कुमार, साइबर डीएसपी अजीत कुमार, मुख्यालय डीएसपी, पतरघट थानाध्यक्ष, जिला आसूचना की टीम के साथ गिरफ्तार आरोपी के निशानदेही पर गायब सिर एवं घटना में प्रयुक्त हथियार बरामद की थी।