फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Dussehra 2024: सहरसा के एमएलटी कॉलेज मैदान में हुआ 51 फीट के रावण का दहन, कुंभकर्ण और मेघनाद का पुतला भी जला

Sat, 12 Oct 2024 07:32 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहरसा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहरसा Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sat, 12 Oct 2024 07:32 PM IST
सार

Dussehra 2024: सहरसा के एमएलटी कॉलेज मैदान में हुआ 51 फीट के रावण का दहन, कुंभकर्ण और मेघनाद का पुतला भी जला
Dussehra 2024: 51 feet tall effigies of Ravana, Kumbhkarna, Meghnad burnt in MLT College ground of Saharsa

विज्ञापन
Dussehra 2024: 51 feet tall effigies of Ravana, Kumbhkarna, Meghnad burnt in MLT College ground of Saharsa
एमएलटी कॉलेज में रावण, मेघनाथ और कुंभकरण का पुतला जला - फोटो : अमर उजाला

सहरसा शहर के पूरब बाजार स्थित एमएलटी कॉलेज मैदान में इस वर्ष भी पूर्वांचल दुर्गा पूजा समिति द्वारा भव्य रावण दहन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस बार 51 फीट के रावण, 45 फीट के कुंभकर्ण और 45 फीट के मेघनाद के विशालकाय पुतले बनाए गए थे, जिनका दहन हजारों दर्शकों की मौजूदगी में किया गया। सदर एसडीओ प्रदीप कुमार झा, एसडीपीओ आलोक कुमार और जिला आपदा प्रबंधन प्रभारी संजीव कुएं ने संयुक्त रूप से तीर चलाकर रावण के पुतले का अंत किया।

Dussehra 2024: 51 feet tall effigies of Ravana, Kumbhkarna, Meghnad burnt in MLT College ground of Saharsa
कलाकारों ने राम-लक्ष्मण बनकर लोगों का मनोरंजन किया - फोटो : अमर उजाला

रावण की अट्टहास भरी आवाज और भव्य आयोजन
जानकारी के मुताबिक, कार्यक्रम की शुरुआत रावण के अट्टहास के साथ हुई, जो लाउडस्पीकर के माध्यम से पूरे मैदान में गूंजता रहा। यह आवाज बच्चों और दर्शकों के बीच उत्साह भर रही थी। मैदान में उपस्थित राम, लक्ष्मण और हनुमान के रूप धरे कलाकार भीड़ के पास जाकर उनका मनोरंजन कर रहे थे, जिससे माहौल और भी रोमांचक बन गया।
 
एमएलटी कॉलेज का यह रावण दहन कार्यक्रम सहरसा का मुख्य आकर्षण था। इस आयोजन को देखने के लिए मैदान खचाखच भरा हुआ था। यहां लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सख्त इंतजाम किए गए थे। कॉलेज जाने वाले सभी मार्गों पर वाहनों के परिचालन पर पूरी तरह से रोक लगाई गई थी। सुरक्षा व्यवस्था की कमान 25 दंडाधिकारी, 42 पुलिस अधिकारी और 133 सिपाहियों के हाथों में थी।
 
Dussehra 2024: 51 feet tall effigies of Ravana, Kumbhkarna, Meghnad burnt in MLT College ground of Saharsa
एमएलटी कॉलेज में रावण, मेघनाथ और कुंभकरण का पुतला जला - फोटो : अमर उजाला

1999 से जारी है परंपरा
साल 1999 से दुर्गा पूजा समिति इस भव्य आयोजन का आयोजन करती आ रही है, जिसमें हर साल रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के पुतलों का दहन किया जाता है। यह आयोजन बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है और हर साल हजारों लोग इसे देखने के लिए जुटते हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Dussehra 2024: 51 feet tall effigies of Ravana, Kumbhkarna, Meghnad burnt in MLT College ground of Saharsa
कलाकारों ने राम-लक्ष्मण बनकर लोगों का मनोरंजन किया - फोटो : अमर उजाला

आयोजन में रही कड़ी सुरक्षा व्यवस्था
इस वर्ष की सुरक्षा व्यवस्था को और भी पुख्ता किया गया था। डीएम और एसपी द्वारा जारी ज्वाइंट ऑर्डर के तहत मैदान और आसपास के इलाकों में 25 मजिस्ट्रेट, इंस्पेक्टर से लेकर जमादार रैंक के 42 पुलिस अधिकारी और 133 सिपाही तैनात किए गए थे। इसके अलावा लाठी पार्टी, अश्रु गैस दस्ता, स्वान दस्ता और दंगा निरोधक दस्ता भी रिजर्व में मौजूद थे। मैदान की निगरानी के लिए छह वॉच टावर बनाए गए थे, जहां से पूरे कार्यक्रम पर नजर रखी जा रही थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed