नेपाल के जल अधिग्रहण क्षेत्र में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश और कोसी बैराज से हुए अत्यधिक डिस्चार्ज के कारण कोसी नदी का जलस्तर काफी बढ़ गया है। इसके चलते सहरसा में पूर्वी और पश्चिमी कोसी तटबंध के बीच बसे गांवों में बाढ़ की स्थिति गंभीर हो गई है। बाढ़ का पानी तेजी से गांवों में घुस रहा है, जिससे वहां बसे लोगों का अपने घरों को छोड़कर सुरक्षित स्थानों पर जाने का सिलसिला जारी है। रविवार की सुबह से ही पूर्वी कोसी तटबंध पर अफरातफरी का माहौल रहा, जहां कुछ लोग बाढ़ देखने आए थे तो कुछ अपने परिजनों का हाल जानने के लिए पहुंचे थे। तटबंध पर भीड़ इतनी बढ़ गई कि कई स्थानों पर जाम की स्थिति बन गई।
Bihar Flood: सहरसा में कोसी की बाढ़ ने खाली कराया गांव, तटबंध पर बना खतरे का दबाव; देखें तस्वीरें
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहरसा
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Sun, 29 Sep 2024 04:08 PM IST
सार
Bihar Flood: सहरसा में कोसी की बाढ़ ने खाली कराया गांव, तटबंध पर बना खतरे का दबाव; देखें तस्वीरें
Bihar Flood: Kosi flood in Saharsa evacuated village, dangerous pressure on embankment
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन