फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bihar: निरीक्षण के दौरान एक कमरे में 3 कक्षाएं चलते देख प्रधानाध्यापक पर भड़के KK पाठक; वेतन काटने के निर्देश

Fri, 22 Sep 2023 05:08 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जमुई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जमुई Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Fri, 22 Sep 2023 05:08 PM IST
सार

Bihar: निरीक्षण के दौरान एक कमरे में 3 कक्षाएं चलते देख प्रधानाध्यापक पर भड़के KK पाठक; वेतन काटने के निर्देश

विज्ञापन
KK Pathak got angry at headmaster after seeing 3 classes going on in 1 room in upgraded middle school in Jamui
स्कूल के निरीक्षण के दौरान शिक्षा विभाग के अपर सचिव केके पाठक - फोटो : अमर उजाला

बिहार शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक शुक्रवार को जमुई पहुंचे। जहां वे झमाझम बारिश के बीच ही स्कूल का निरीक्षण करने पहुंच गए, जिससे शिक्षकों में हड़कंप मच गया। इस दौरान केके पाठक सबसे पहले गिद्धौर प्रखंड अंतर्गत उत्क्रमित मध्य विद्यालय मुहलीगढ़ पहुंचे। जहां एक ही कमरे में तीन कक्षाएं चल रही थीं। बच्चे फर्श पर बैठकर पढ़ाई कर रहे थे। वहीं, क्लासरूम के अंदर घुसते ही केके पाठक वहां के प्रधानाध्यापक पर भड़क गए।

KK Pathak got angry at headmaster after seeing 3 classes going on in 1 room in upgraded middle school in Jamui
स्कूल के निरीक्षण के दौरान शिक्षा विभाग के अपर सचिव केके पाठक - फोटो : अमर उजाला

केके पाठक ने प्रधानाध्यापक से इसका जवाब मांगा तो प्रधानाध्यापक ने फर्नीचर दूसरे रूम में रखे रहने की बात बताई। कहा गया कि बारिश के कारण स्कूल में शिक्षक और बच्चे भी कम आए हैं। इस कारण फर्नीचर को दूसरे रूम में रखा गया है। इस दौरान केके पाठक को प्रधानाध्यापक की बात सुनकर गुस्सा आ गया। उन्होंने कहा कि क्या करियेगा, बारिश में क्या-क्या बहाना कीजिएगा। 10 मर्डर कर दीजिएगा कि बारिश हो रही थी तो मर्डर कर दिए आज दस। उन्होंने कहा कि बारिश का छत और फर्नीचर से क्या कनेक्शन है, महाराज आप बारिश का बहाना करेंगे।

KK Pathak got angry at headmaster after seeing 3 classes going on in 1 room in upgraded middle school in Jamui
स्कूल के निरीक्षण के दौरान शिक्षा विभाग के अपर सचिव केके पाठक - फोटो : अमर उजाला
वहीं, केके पाठक ने प्रधानाध्यापक के समक्ष हाथ जोड़ते हुए कहा कि दो कमरे में फर्नीचर के साथ ताला मार दिया गया है और बच्चे फर्श पर पढ़ रहे हैं। इस दौरान आईएएस केके पाठक ने मौजूद डीएम अवनीश कुमार सिंह को निर्देश देते हुए कहा कि जितने भी लोग स्कूल के निरीक्षण में गए थे उन सब का वेतन काट लीजिए आज। शिक्षा विभाग के अपर प्रमुख सचिव केके पाठक जिले के कुछ चयनित विद्यालयों का निरीक्षण करने गुरुवार की देर शाम जमुई पहुंचे थे। जहां उन्होंने चयनित विद्यालय के अलावा जब अन्य विद्यालय का निरीक्षण करना शुरू किया तो शिक्षकों में हड़कंप मच गया।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed