फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bihar: सुबह 9 बजे से डाउन लाइन बाधित; पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन से पटना जाने वाली सभी ट्रेन का परिचालन ठप

Mon, 31 Jul 2023 01:28 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आरा Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Mon, 31 Jul 2023 01:28 PM IST
सार

Ara Goods Train Accident: आरा रेलवे स्टेशन पर तैनात आरपीएफ इंस्पेक्टर सुमन कुमारी ने बताया कि बिहिया स्टेशन पर पार्सल मालगाड़ी की चार कपलिंग टूट जाने की वजह से डाउन लाइन पर परिचालन बाधित हुआ है। रेलवे और आरपीएफ की टीम जल्द ही परिचालन शुरू करवाने में लगी हुई है।

विज्ञापन
Down line interrupted from 9 am, operation of all trains going from PDDU Junction to Patna stalled
मालगाड़ी के टूटे हुए कपलिंग - फोटो : अमर उजाला

Bihiya Station Accident: बिहार के आरा में दानापुर-पीडीडीयू रेलखंड के बिहिया स्टेशन के पास सोमवार को डाउन लाइन पर आ रही उच्च क्षमता पार्सल मालगाड़ी के दो डिब्बों की कपलिंग टूट गई। इस वजह से पार्सल मालगाड़ी रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म को रगड़ती हुई अचानक रुक गई और एक बड़ा रेल हादसा तब होते-होते बाल-बाल बच गया। हालांकि मौके पर अफरातफरी का माहौल कायम हो गया। पार्सल स्पेशल फथुहा मालगाड़ी में ये समस्या क्यों आई। इसके लिए जांच कमिटी बैठा मामले की तहकीकात की जाएगी। लेकिन फिलहाल इससे सुबह नौ बजे से खबर लिखे जाने के समय 12 बजे तक डाउन लाइन पर रेल परिचालन बाधित है। इससे कई महत्त्वपूर्ण ट्रेनें प्रभावित हुई है।

Down line interrupted from 9 am, operation of all trains going from PDDU Junction to Patna stalled
टूटी हुई कपलिंग - फोटो : अमर उजाला

घटना के बाद बिहियां स्टेशन के बाद आरा से लेकर पटना तक के स्टेशन पर यात्रियों की भीड़ लगी रही। वहीं, घटना की जानकारी मिलते ही रेलवे की टेक्निकल टीम मौके पर पहुंची। वह टुटे हुए कपलिंग और अन्य गड़बड़ियों को ठीक करने में जुटी हुई है।

जानकारी के अनुसार, दानापुर पीडीडीयू रेल प्रमंडल में पंडित दीन दयाल उपाध्य-दानापुर मार्ग पर बिहिया स्टेशन से पटना जंक्शन की ओर जा रही उच्च क्षमता पार्सल यान को दो डिब्बों की कपलिंग टूट गई। इस वजह से मालगाड़ी स्टेशन प्लेटफार्म पर टकराने लगी। इसके बाद डाउन लाइन की कई महत्त्वपूर्ण ट्रेन प्रभावित हुईं। घटना के बाद दानापुर रेल मंडल के पदाधिकारी इंजीनियर की टीम दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और कपलिंग मरम्मत कार्य में जुट गए। अधिकारियों को दिशानिर्देश देते हुए जल्द से जल्द काम सुचारु करने और जल्द से जल्द परिचालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है।

Down line interrupted from 9 am, operation of all trains going from PDDU Junction to Patna stalled
मरम्मत कार्य के लिए मौके पर पहुंचे कर्मचारी - फोटो : अमर उजाला

आरा रेलवे स्टेशन पर तैनात आरपीएफ इंस्पेक्टर सुमन कुमारी ने बताया कि बिहिया स्टेशन पर पार्सल मालगाड़ी की चार कपलिंग टूट जाने की वजह से डाउन लाइन पर परिचालन बाधित हुआ है। रेलवे और आरपीएफ की टीम जल्द ही परिचालन शुरू करवाने में लगी हुई है। उन्होंने बताया कि अचानक दो बोगियों के बीच चार कपलिंग टूटने की वजह से मालगाड़ी असंतुलित हो गई और प्लेटफॉर्म से टकराने लगी उसके बाद समय रहते ट्रेन को रोक दिया गया। इससे बड़ी दुर्घटना होने से बच गई। ये घटना सुबह नौ बजे हुई है और 12 बजे तक परिचालन बहाल नहीं हो सका है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed