बिहार के गया जिले में 78वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बिहार के सरकारी और गैर-सरकारी संस्थानों में धूमधाम से झंडोत्तोलन किया गया और राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी गई।
2 of 6
भिक्षुओं ने फहराया तिरंगा
- फोटो : अमर उजाला
बोधगया के महाबोधि मेडिटेशन सेंटर में अलग नजारा देखने को मिला। स्वतंत्रता दिवस मौके पर दर्जनों बौद्ध भिक्षुओं ने झंडोत्तोलन किया। साथ ही राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी।
3 of 6
बौद्ध भिक्षु
- फोटो : अमर उजाला
इस अवसर पर बौद्ध भिक्षु भंते ने कहा कि आज पूरा देश आजादी के जश्न में डूबा है। देश के पीएम नरेंद्र मोदी की प्रसंशा करते हुए कहा कि आज उन्होंने अपने भाषण में कहा कि देश में चुनौतियां हैं, देश के भीतर भी हैं और बाहर भी हैं। मैं ऐसी शक्तियों को कहना चाहता हूं कि भारत का विकास किसी के लिए संकट लेकर नहीं आता।
4 of 6
बौद्ध भिक्षु
- फोटो : अमर उजाला
जब हम विश्व में समृद्ध थे, तब भी हमने विश्व को कभी युद्ध में नहीं झोंका। भारत बुद्ध का देश हैं, युद्ध हमारी राह नहीं है। उन्होंने कहा कि आज हमारे मन में नकारात्मक शक्तियों से आजादी दिलाने की जरूरत है।
5 of 6
भिक्षुओं ने फहराया तिरंगा
- फोटो : अमर उजाला
बोधगया के टेरगर बौद्ध मोनेस्ट्री में भी बौद्ध भिक्षुओं के द्वारा झंडोत्तोलन किया गया है तथा बाल बौद्ध भिक्षुओं के बीच जिलेबी और मिठाईयां बांटी गई। झंडोत्तोलन समारोह में महाबोधि मेडिटेशन सेंटर में अध्ययनरत दर्जनों बाल बौद्ध भिक्षु भी शामिल हुए।