फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Rakshabandhan 2024: गया में CRPF जवानों की कलाई पर स्कूली छात्राओं ने बांधी राखी, जवानों ने किया रक्षा का वादा

Mon, 19 Aug 2024 04:54 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Mon, 19 Aug 2024 04:54 PM IST
सार

Rakshabandhan 2024: गया में CRPF जवानों की कलाई पर स्कूली छात्राओं ने बांधी राखी, जवानों ने किया रक्षा का वादा
Rakshabandhan 2024: School girls tied Rakhi on wrists of CRPF soldiers in Gaya
 
विज्ञापन
Rakshabandhan 2024: School girls tied Rakhi on wrists of CRPF soldiers in Gaya
स्कूली छात्राओं ने मायूस सीआरपीएफ जवानों को बांधी राखी - फोटो : अमर उजाला

गया जिले के अति नक्सल प्रभावित इलाके इमामगंज में रक्षाबंधन पर रानीगंज स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल की छात्राओं ने सीआरपीएफ ई/159वीं बटालियन कैंप में स्थानीय कमान्डेंट सहित अन्य सीआरपीएफ पदाधिकारी और जवानों को राखी बांधी। अपने-अपने घरों से दूर देश की सुरक्षा में तैनात जवानों को रक्षाबंधन जैसे पवित्र त्योहार पर भी बहनों से राखी बंधवाने का अवसर नहीं मिल पाता है। लेकिन स्कूली छात्राओं ने सीआरपीएफ जवानों की कलाई पर राखी बांध उनकी मायूसी को दूर कर दिया।

Rakshabandhan 2024: School girls tied Rakhi on wrists of CRPF soldiers in Gaya
स्कूली छात्राओं ने मायूस सीआरपीएफ जवानों को बांधी राखी - फोटो : अमर उजाला

जानकारी के मुताबिक, दिल्ली पब्लिक स्कूल की छात्राओं ने सीआरपीएफ के पदाधिकारी और जवानों को पहले तिलक लगाया, आरती उतारी और उनकी कलाई पर राखी बांधी। स्कूली छात्राओं से अपने कलाई पर राखी बंधवाकर सीआरपीएफ के पदाधिकारी और जवान भी भाव विभोर हो गए। इस दौरान जवानों ने बहनों को उपहार स्वरूप कुछ रुपये और मिठाइयां भेंट में दिए। साथ भारत माता के जयकारे लगाते हुए स्कूली छात्राओं को वचन दिया कि वे देश सुरक्षा के साथ क्षेत्र में भी सुरक्षा कायम रखेंगे।
 
Rakshabandhan 2024: School girls tied Rakhi on wrists of CRPF soldiers in Gaya
स्कूली छात्राओं ने मायूस सीआरपीएफ जवानों को बांधी राखी - फोटो : अमर उजाला

वहीं, विद्यालय प्रिंसिपल स्वाति लुक्स ने कहा कि देश के बाहरी दुश्मनों से रक्षा सरहद पर तैनात जवान करते हैं और देश के अंदर के दुश्मनों से रक्षा सीआरपीएफ जवान करते हैं। पर्व में बहन की कमी न महसूस हो, इसे लेकर विद्यालय की छात्राओं ने यह कार्यक्रम किया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Rakshabandhan 2024: School girls tied Rakhi on wrists of CRPF soldiers in Gaya
स्कूली छात्राओं ने मायूस सीआरपीएफ जवानों को बांधी राखी - फोटो : अमर उजाला

वहीं, सहायक कमान्डेंट तुलसी दास ने कहा कि छोटी-छोटी बच्चियों ने जवानों के हाथों पर राखी बांधकर बहन से दूर होने की कमी महसूस नहीं होने दी। उन्होंने बच्चियों को धन्यवाद देते हुए कहा कि अपने घर से इतनी दूर रहने के कारण बहन के हाथ से राखी नहीं बंधवा सकने की कमी इन छोटी बहनों ने पूरी कर दी। 

उन्होंने बच्चियों से कहा कि वे आपकी और पूरे देश की सुरक्षा के लिए हमेशा तैयार रहते हैं और देश की सुरक्षा के लिए किसी भी कठिनाई का सामना करने को तैयार हैं। उन्होंने बच्चियों से कहा कि वे पढ़-लिख कर देश की तरक्की में योगदान दें और देश के लिए कुछ कर गुजरने का संकल्प लें। इस अवसर पर स्कूल के निदेशक दिनेश कुमार उर्फ दीनू लाल, प्रिंसिपल स्वाति लुक्स और शिक्षक शुभम पहलवान सहित अन्य सीआरपीएफ के जवानों और छात्राएं मौजूद रहे।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
Rakshabandhan 2024: गया में CRPF जवानों की कलाई पर स्कूली छात्राओं ने बांधी राखी, जवानों ने किया रक्षा का वादा Rakshabandhan 2024: School girls tied Rakhi on wrists of CRPF soldiers in Gaya

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed