गया नगर निगम में सोमवार को कुछ ऐसी तस्वीर सामने आई, जिसने सभी को चौंका दिया। डिप्टी मेयर चिंता देवी अधिकारियों की उपेक्षा से परेशान होकर सब्जी मंडी में सब्जी बेचने लगीं। यह नजारा देखकर स्थानीय लोग हैरान रह गए। लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी चिंता देवी ने कहा कि नगर निगम में उनकी कोई सुनवाई नहीं हो रही है और वे सम्मान की कमी से व्यथित हैं।
Bihar: SC सीट से चुनाव लड़कर डिप्टी मेयर बनीं, पर अब चिंता देवी को मंडी में बेचनी पड़ी सब्जियां, जानें क्यों
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Mon, 02 Dec 2024 05:05 PM IST
सार
Gaya News: चिंता देवी ने बताया कि जब से वे डिप्टी मेयर बनी हैं, नगर निगम के अधिकारी उन्हें कोई तवज्जो नहीं दे रहे। वे कई बार कार्यालय गईं, लेकिन उनकी उपस्थिति को नजरअंदाज कर दिया गया। इस उपेक्षा से आहत होकर उन्होंने यह कदम उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन