राहुल गांधी और तेजस्वी यादव की वोट अधिकार यात्रा के दूसरे दिन औरंगाबाद में सोमवार को बड़ा हंगामा देखने को मिला। यहां राजद के एक राज्यसभा सांसद और विधायक के अंगरक्षक आपस में भिड़ गए। मामला इतना बढ़ गया कि अगर नेताओं ने हस्तक्षेप न किया होता तो पूरा काफिला जंग का मैदान बन जाता। वहीं, इसी दौरान कारकेड में राजद के झंडे लिए कुछ समर्थकों ने निर्दलीय प्रत्याशी के समर्थन में नारेबाजी कर माहौल और भी गरमा दिया।
Bihar: मतदाता अधिकार यात्रा के दौरान राजद MP-MLA के बॉडीगार्ड आपस में भिड़े, फिर जो हुआ किसी को उम्मीद न थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरंगाबाद
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Mon, 18 Aug 2025 02:17 PM IST
सार
Aurangabad News: घटना तब हुई जब राहुल गांधी देव सूर्य मंदिर में पूजा-अर्चना करने के बाद कारकेड के साथ निकले। इसी दौरान राजद के राज्यसभा सांसद और नबीनगर विधायक के अंगरक्षक आपस में मारपीट करने लगे। इसी दौरान राजद का झंडा थामें कुछ लोगों ने निर्दलीय प्रत्याशी के समर्थन में नारेबाजी कर दी। जानें पूरा मामला...।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन