औरंगाबाद में अदरी नदी के पास नगर परिषद द्वारा अघोषित रूप से कचरा डंपिंग यार्ड बनाए जाने के खिलाफ सोमवार को औरंगाबाद शहर के वार्ड-29 के निवासियों का गुस्सा फूट पड़ा। शहरवासी सड़कों पर उतर आए और नगर परिषद के खिलाफ प्रदर्शन करने लगे। उन्होंने कचरा गिराने आए वाहन को भी रोक दिया और पुरानी जीटी रोड को जाम कर प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
Bihar News: औरंगाबाद में अदरी नदी के पास कचरा फेंके जाने से भड़के शहरवासी, मुख्य पार्षद को सुनाई खरी-खोटी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरंगाबाद
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Mon, 28 Oct 2024 07:12 PM IST
सार
Aurangabad News: औरंगाबाद में शहरवासियों और मुख्य पार्षद के बीच तीखी बहस होती रही, जो करीब दो घंटे तक चली। प्रदर्शनकारियों की मांग रखी कि नगर परिषद लिखित आश्वासन दे कि कचरा डंपिंग यार्ड को तय समय सीमा में हटा लिया जाएगा। पढ़ें पूरी खबर...।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन