देश-विदेश में साइक्लिंग का जलवा दिखा चुके मशहूर साइक्लिस्ट शंकर ठाकुर ने वाहनों से हो रहे प्रदूषण में कमी लाने और लोगों को साइकिलिंग के फायदों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से एक देशव्यापी साइकिल यात्रा शुरू की है। शंकर का मुख्य उद्देश्य लोगों को छोटी दूरी का सफर साइकिल से करने के लिए प्रेरित करना है, ताकि वाहनों से फैलने वाले प्रदूषण में कमी लाई जा सके। चार दिन पहले उनकी यह यात्रा दिल्ली के इंडिया गेट से शुरू हुई, जो देश के चारों कोनों तक जाएगी और लगभग 6,000 किलोमीटर का लंबा सफर तय करेगी।
Bihar News: पर्यावरण संरक्षण के लिए साइक्लिस्ट शंकर ने शुरू की देशव्यापी यात्रा, फ्रांस में दिखा चुके जलवा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरंगाबाद
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Mon, 28 Oct 2024 06:54 PM IST
सार
Aurangabad News: शंकर ठाकुर ने कहा कि साइकिल चलाना फिट रहने का सबसे सरल और प्रभावी तरीका है। उनके अनुसार, बढ़ती वाहन संख्या और उससे फैलने वाले प्रदूषण को साइकिल के अधिक उपयोग से कम किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन