फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bihar: समस्तीपुर में पीट कर युवक को मौत के घाट उतारा, बिछावन के नीचे मिला शव; प्रेम प्रसंग में हत्या की आशंका

Fri, 11 Oct 2024 04:39 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Fri, 11 Oct 2024 04:39 PM IST
सार

Bihar: समस्तीपुर में पीट कर युवक को मौत के घाट उतारा, बिछावन के नीचे मिला शव; प्रेम प्रसंग में हत्या की आशंका
Samastipur: Suspected to have killed a youth by beating him in love affair, body found in a villager's house
 

विज्ञापन
Samastipur: Suspected to have killed a youth by beating him in love affair, body found in a villager's house
मृतक संजीव कुमार उर्फ मंटा (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

समस्तीपुर के पटोरी थानाक्षेत्र के बिशनपुर पहाड़पुर गांव में एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई, जिसका शव एक ग्रामीण के घर में मिला है। मृतक की पहचान शाहपुर उंडी वार्ड-14 निवासी संजीव कुमार उर्फ मंटा (24) के रूप में की गई है। युवक का शव विशनपुर गांव के परमहंस पासवान के घर के अंदर बिछावन के नीचे मिला, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई।


 
प्रेम प्रसंग में हत्या की आशंका
पुलिस को शक है कि संजीव कुमार की हत्या प्रेम प्रसंग में की गई है। घटना के बारे में बताया जा रहा है कि रात में संजीव को परमहंस पासवान के घर में आपत्तिजनक स्थिति में देखा गया था। इसके बाद परिवार के लोगों ने उसे पकड़ा और पीट-पीट कर मार डाला। शव घर के अंदर बिछावन के नीचे मिला, जबकि परिवार के सभी सदस्य मौके से फरार हो गए।
 

Samastipur: Suspected to have killed a youth by beating him in love affair, body found in a villager's house
रोते-बिलखते मृतक के परिजन - फोटो : अमर उजाला
साजिश के तहत हत्या किए जाने का आरोप
मृतक के परिजनों ने आरोप लगाया है कि संजीव को साजिश के तहत मारा गया है। उनका कहना है कि वह मेला देखने के लिए बिशनपुर की ओर जा रहा था, जब परमहंस पासवान और उनके परिवार के लोगों ने उसे पकड़ लिया और उसकी हत्या कर दी।
 
 
Samastipur: Suspected to have killed a youth by beating him in love affair, body found in a villager's house
ग्रामीणों ने आगजनी कर जाम की सड़क - फोटो : अमर उजाला

सड़क जाम और आक्रोशित ग्रामीण
घटना के विरोध में ग्रामीणों ने पटोरी के चंदन चौक के पास आगजनी कर सड़क जाम कर दी, जिससे यातायात बाधित हो गया। करीब दो घंटे तक सड़क जाम रहा, जिससे राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। ग्रामीण मृतक के परिवार को 20 लाख रुपये मुआवजा देने की मांग कर रहे थे। पुलिस प्रशासन के समझाने और उचित कार्रवाई का आश्वासन देने के बाद जाम हटाया गया।
 
पटोरी थाना अध्यक्ष ने बताया कि संजीव की पीट-पीटकर हत्या की गई है और शव परमहंस पासवान के घर के अंदर मिला है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। उन्होंने यह भी कहा कि हत्या के पीछे प्रेम प्रसंग की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता। पुलिस जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार करने की कोशिश में जुटी है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed