फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bihar News: अगलगी में जल गए सौ से ज्यादा घर, एक महिला ने वजह यह बताई, देखें तस्वीरें

Thu, 27 Mar 2025 07:40 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा Published by: अरविंद कुमार Updated Thu, 27 Mar 2025 07:40 PM IST
सार

Fire in Darbhanga: अगलगी यानी आग लगने से सौ से ज्यादा घर जल गए। आग लगने से जिनके घर जले हैं, उनके लिए प्रशासनिक मदद की तैयारी चल रही है।

विज्ञापन
Bihar News More than hundred houses burnt in fire in Darbhanga
जले हुए घर - फोटो : अमर उजाला

दरभंगा जिले में बहेड़ी प्रखंड के चकवा भरवारी पंचायत के बेंता गांव भीषण अगलगी की घटना में सौ से ज्यादा घर जलकर राख हो गए। आग कैसे लगी, यह किसी को पता नहीं चल पाया। लेकिन आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया। ग्रामीणों ने स्थानीय बोरिंग हैंडपंप और तालाब के पानी से आग पर काबू पाने का काफी प्रयास किया, लेकिन एक भी घर बचा नहीं सके।



यह भी पढ़ें: तीन दिनों की हड़ताल पर गए डॉक्टर, ओपीडी बहिष्कार की बताई यह वजह; ये मांगें भी रखी

Bihar News More than hundred houses burnt in fire in Darbhanga
जले हुए सामान - फोटो : अमर उजाला

इस अगलगी की घटना के दौरान लगातार कई सिलेंडर ब्लास्ट हो रहा था, जिससे आग और ज्यादा धधक जा रही थी। इस कारण आग पर काबू पाने में दिक्कत हो रही थी। घटना की सूचना पर पहुंची अग्निशमन विभाग की गाड़ियों ने करीब तीन से चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाने में सफल हो सके। तब जाकर ग्रामीणों ने राहत की सांस ली, लेकिन तब तक कुछ भी जलने से नहीं बच पाया। 

Bihar News More than hundred houses burnt in fire in Darbhanga
आग बुझाते हुए लोग - फोटो : अमर उजाला

पीड़ित महिला चंदाराम ने बताया कि आग कैसे और किसके यहां से शुरू हुई, यह पता नहीं चल सका। अचानक से सिलेंडर ब्लास्ट होने की आवाज आने पर लोगों ने घर से निकल कर देखा तो पूरे गांव को आग ने अपनी आगोश में ले चुका था। सभी घरों से लंबी-लंबी लपटें उठ रही थी। स्थानीय लोगों ने बोरिंग और हैंडपंप चलाकर आग बुझाने का काफी प्रयास किया। लेकिन तब तक सब कुछ जलकर नष्ट हो चुका था। महिला ने बताया कि उसके पुत्र की शादी भी अभी हाल ही में हुई थी। उसके बहू के सारे गहने जेवर सहित सभी सामान जलकर खाक हो गया है।

यह भी पढ़ें: ई-रिक्शा चालक की गोली मारकर हत्या, वाहन के फ्रंट ग्लास पर फायरिंग के निशान

विज्ञापन
विज्ञापन
Bihar News More than hundred houses burnt in fire in Darbhanga
आग बुझाने के लिए खड़े हुए लोग - फोटो : अमर उजाला

अग्मिशन अधिकारी ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही हम लोग घटना स्थल के लिए निकल गए थे। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया है। उन्होंने बताया कि लगभग 100 सौ से ज्यादा घर जल गए हैं। अगलगी की सूचना मिलते ही हायाघाट प्रखंड और बहेड़ी प्रखंड की सीओ मौके पर पहुंचे। जले घरों का जाएगा लिया जा रहा है। सरकारी प्रावधानों के अनुसार पीड़ितों को मुवावजा दिया जाएगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed