फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

एशियन हॉकी चैंपियनशिप 2024: ट्रॉफी गौरव यात्रा का समस्तीपुर-हाजीपुर में भव्य स्वागत, जोश में दिखे खेल प्रेमी

Sun, 03 Nov 2024 08:32 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर/हाजीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर/हाजीपुर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sun, 03 Nov 2024 08:32 PM IST
सार

Asian Hockey Championship 2024: डीएम रोशन कुशवाहा ने कहा कि यह हमारे लिए गौरव का पल है। राज्य में पहली बार एशियन वूमेन हॉकी चैंपियनशिप का आयोजन किया जा रहा है, जो बिहार के लिए एक बड़ा सम्मान है। इस तरह के अंतरराष्ट्रीय स्तर के आयोजन से राज्य में खेल के प्रति जागरूकता बढ़ेगी

विज्ञापन
Asian Hockey Championship 2024: Trophy Gaurav Yatra given grand welcome in Samastipur and Hajipur
ट्रॉफी गौरव यात्रा का समस्तीपुर-हाजीपुर में हुआ भव्य स्वागत - फोटो : अमर उजाला

वूमेन एशियन हॉकी चैंपियनशिप 2024 के तहत ट्रॉफी गौरव यात्रा का रविवार को समस्तीपुर में भव्य स्वागत हुआ। ट्रॉफी के समस्तीपुर पहुंचने पर डीएम रोशन कुशवाहा के नेतृत्व में शहर के पटेल मैदान में एक भव्य समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान जिले के कई जनप्रतिनिधि, अधिकारी, खिलाड़ी और खेल प्रेमी बड़ी संख्या में मौजूद रहे, जिन्होंने इस ऐतिहासिक क्षण को उत्साहपूर्वक मनाया।


 
समारोह में खेल-प्रेम का माहौल
ट्रॉफी गौरव यात्रा के दौरान पटेल मैदान में एक भव्य समारोह का आयोजन किया गया। जहां डीएम रोशन कुशवाहा, विधायक रणविजय साहू, एमएलसी डॉक्टर तरुण चौधरी और नगर निगम की अध्यक्ष अनीता राम सहित कई गणमान्य व्यक्तियों ने ट्रॉफी का स्वागत किया। स्काउट और गाइड, एनसीसी कैडेटों और स्कूली बच्चों ने ‘चक दे इंडिया’ जैसे गीतों पर धुन बजाकर ट्रॉफी का स्वागत किया। ट्रॉफी को देखने के लिए स्थानीय खिलाड़ियों और जनता की भारी भीड़ जुटी। इस आयोजन ने पूरे शहर में खेल के प्रति जोश और उमंग का माहौल बना दिया।
 
‘हॉकी का पर्व, बिहार का गर्व’
डीएम रोशन कुशवाहा ने अपने संबोधन में कहा कि यह हमारे लिए गौरव का पल है। राज्य में पहली बार एशियन वूमेन हॉकी चैंपियनशिप का आयोजन किया जा रहा है, जो बिहार के लिए एक बड़ा सम्मान है। इस तरह के अंतरराष्ट्रीय स्तर के आयोजन से राज्य में खेल के प्रति जागरूकता बढ़ेगी और युवाओं में खेल के प्रति रुचि जागेगी। उन्होंने यह भी बताया कि इस चैंपियनशिप में भारत सहित छह एशियाई देश चीन, जापान, दक्षिण कोरिया, थाईलैंड और मलेशिया की टीमें भाग ले रही हैं।

Asian Hockey Championship 2024: Trophy Gaurav Yatra given grand welcome in Samastipur and Hajipur
ट्रॉफी गौरव यात्रा का समस्तीपुर-हाजीपुर में हुआ भव्य स्वागत - फोटो : अमर उजाला

सामूहिक हॉकी खेल का आयोजन
इस अवसर पर डीएम और अन्य अधिकारियों ने एक सामूहिक हॉकी खेल का भी आयोजन किया, जिसमें सभी अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने भाग लिया। सभी ने मैदान पर खेल की भावना को बढ़ावा देने के लिए हॉकी खेली, जिससे दर्शकों में उत्साह और खेल-प्रेम की भावना और भी मजबूत हुई।
 
हाजीपुर में भी गौरव यात्रा का ऐतिहासिक स्वागत
गौरव यात्रा का स्वागत हाजीपुर में भी भव्य तरीके से किया गया। जिलाधिकारी यशपाल मीणा और पुलिस अधीक्षक हर किशोर राय के नेतृत्व में समाहरणालय सभाकक्ष में ट्रॉफी को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी यशपाल मीणा ने कहा कि वैशाली की धरती पर इस ऐतिहासिक यात्रा का स्वागत होना हम सभी के लिए गौरव का क्षण है। सरकार की ‘मेडल लाओ, नौकरी पाओ’ योजना के तहत राज्य के खिलाड़ियों को प्रेरणा मिल रही है।
 

Asian Hockey Championship 2024: Trophy Gaurav Yatra given grand welcome in Samastipur and Hajipur
ट्रॉफी गौरव यात्रा का समस्तीपुर-हाजीपुर में हुआ भव्य स्वागत - फोटो : अमर उजाला

जिलाधिकारी ने बताया कि खेल विभाग द्वारा 278 पंचायतों में खेल मैदान बनाने की योजना है, जिससे राज्य में खेल संस्कृति को और बढ़ावा मिलेगा। पुलिस अधीक्षक हर किशोर राय ने कहा कि इस आयोजन से युवाओं में खेल के प्रति रुचि बढ़ेगी और यह खेल भावना को मजबूत करने का एक महत्वपूर्ण अवसर है।
 
राष्ट्र के गौरव के रूप में ट्रॉफी का प्रदर्शन
एशियन चैंपियन ट्रॉफी महिला वर्ग के विजेता को दी जाने वाली इस ट्रॉफी को देश भर में गौरव यात्रा के तहत विभिन्न जिलों में ले जाया जा रहा है, ताकि राज्य और जिले के लोग इस ऐतिहासिक क्षण का हिस्सा बन सकें। इस मौके पर डीएम सहित सभी आला अधिकारियों ने टीम के सदस्यों को वैशाली के विश्व शांति स्तूप का मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Asian Hockey Championship 2024: Trophy Gaurav Yatra given grand welcome in Samastipur and Hajipur
ट्रॉफी गौरव यात्रा का समस्तीपुर-हाजीपुर में हुआ भव्य स्वागत - फोटो : अमर उजाला

उत्सव का माहौल और खेल भावना का प्रसार
यह गौरव यात्रा न केवल एक ट्रॉफी का प्रदर्शन है, बल्कि खेल के प्रति जागरूकता और प्रेरणा फैलाने का एक महत्वपूर्ण माध्यम भी है। बिहार में पहली बार आयोजित हो रही इस अंतरराष्ट्रीय चैंपियनशिप के माध्यम से राज्य में खेल संस्कृति को और बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। समारोह में उपस्थित जनसमूह ने भी इस यात्रा के माध्यम से खेल की महत्ता को समझते हुए समर्थन जताया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed