फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

लालू के दोनों बेटे हुए पास तो कई लोगों के हो गए फेल

Mon, 09 Nov 2015 09:31 PM IST
Updated Mon, 09 Nov 2015 09:31 PM IST
विज्ञापन

लालू के दोनों बेटे हुए पास तो कई लोगों के हो गए फेल

both son of lalu yadav win bihar election 2015

बिहार चुनाव में लालू-नीतीश-कांग्रेस महागठबंधन को मिले जबरदस्त जन समर्थन का एक असर अलग रूप में भी बिहार चुनाव के नतीजों में सामने आया है। लालू प्रसाद यादव के दोनों बेटों को छोड़ एनडीए के सभी बड़े नेताओं के बेटे चुनाव हार गए। एनडीए में पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी, भाजपा सांसद अश्विनी चौबे और पूर्व केंद्रीय मंत्री सीपी ठाकुर के बेटे चुनावी मैदान में थे।

लालू के दोनों बेटे हुए पास तो कई लोगों के हो गए फेल

both son of lalu yadav win bihar election 2015

जीतनराम मांझी के बेटे संतोष कुमार सुमन कुटुंबा सुरक्षित सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार राजेश कुमार के हाथों पराजित हुए। मांझी की पार्टी हम (सेक्यूलर) के प्रदेश अध्यक्ष शकुनी चौधरी खुद तो तारापुर सीट से मैदान में थे ही उनके बेटे राजेश कुमार भी खगड़िया सीट से चुनाव लड़ रहे थे। दोनों अपनी-अपनी सीट हार गए हैं। वहीं भाजपा सांसद अश्विनी चौबे के बेटे अपनी पिता की ही पुरानी भागलपुर सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी और वर्तमान विधायक अजित शर्मा से हारे।

लालू के दोनों बेटे हुए पास तो कई लोगों के हो गए फेल

both son of lalu yadav win bihar election 2015

भाजपा सांसद सीपी ठाकुर के बेटे विवेक ठाकुर को भाजपा के विधायक दिलमणि देवी का टिकट काटकर पार्टी ने ब्रह्मपुर सीट से उम्मीदवार बनाया था। लेकिन विवेक भाजपा की यह सीट नहीं बचा सके। आरजेडी के शंभुनाथ यादव ने उन्हें करीब 31 हज़ार वोटों से हरा दिया है। लोजपा सांसद रामचंद्र पासवान के पुत्र प्रिंस राज कल्याणपुर सीट से पहली बार मैदान में कूदे थे। उन्हें भी हार का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन

लालू के दोनों बेटे हुए पास तो कई लोगों के हो गए फेल

both son of lalu yadav win bihar election 2015

रामविलास पासवान के दोनों दामाद अनिल कुमार साधु और मृणाल पासवान भी चुनाव मैदान में थे। जहां अनिल कुमार साधु बोंचहा से चौथे स्थान पर रहे, मृणाल मुक़ाबले में रहे लेकिन जीत नहीं सके। लेकिन ऐसा नहीं है कि सभी के बेटों को हार का मुंह देखना पड़ा। शिवानंद तिवारी के बेटे राहुल तिवारी जीत गए हैं। वे राजद के टिकट पर शाहपुर से चुनाव लड़ रहे थे और उन्होंने भाजपा के उम्मीदवार विश्वेशार ओझा को हराया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed