फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

भारत में कभी खूब बिकती थीं डीजल से चलने वाली ये बाइक्स, माइलेज उड़ा देगा होश!

Sat, 09 May 2020 03:58 PM IST
अवधेश कुमार ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अवधेश कुमार Updated Sat, 09 May 2020 03:58 PM IST
विज्ञापन
You dont know about the Taurus Diesel Bullet of Royal Enfield know features
Taurus और Sooraj - फोटो : Social Media
Royal Enfield एक मात्र ऐसी निर्माता कंपनी थी जो भारत में बड़े पैमाने पर बाइकों का निर्माण कर रही थी। हालांकि भारत में हमारे पास डीजल मोटरसाइकिल के दो मॉडल थे जिनमें एक Taurus और दूसरा Sooraj था। प्रदूषण को लेकर यह दोनों बाइक सवालों के घेरे में रहीं। इसके चलते ही इन दोनों बाइकों को बाजार से विदाई भी लेनी पड़ी।  आप हैरान रह जाएंगे कि  Taurus 70 तो Sooraj 86 किलोमीटर प्रतिलीटर का माइलेज देती थी।  Sooraj के मुकाबले Taurus ज्यादा लोकप्रिय बाइक थी। Taurus बुलेट ने काफी लंबे समय तक सड़कों पर राज किया। आइए जानिए इन दोनों बाइक्स में क्या खासियत थी। 
You dont know about the Taurus Diesel Bullet of Royal Enfield know features
Royal Enfield Taurus - फोटो : Social Media
रॉयल एनफील्ड ने Taurus बुलेट को 1980 के दशक में भारतीय बाजार में लॉन्च किया था और इसे 2000 के दशक तक बेचा गया। बाद में कंपनी ने इस मॉडल को बंद कर दिया। आज यह बाइक देखने को भी नहीं मिलती है। बता दें कि यह सबसे लंबे समय तक बेची जाने वाली बाइक थी। इस बाइक में 325 सीसी की क्षमता वाला सिंगल सिलेंडर डीजल इंजन दिया गया था। Royal Enfield Taurus कंपनी की भारत में पहली और आखिरी डीजल मोटरसाइकिल थी। यह दुनिया की सबसे ज्यादा बिकने वाली डीजल मोटरसाइकिल थी। बता दें कि उस दौर में अन्य किसी बड़े ब्रांड ने इतने बड़े पैमाने पर डीजल मोटरसाइकिलों का उत्पादन करने का नहीं सोचा था जैसा कि रॉयल एनफील्ड ने करके दिखाया। 
You dont know about the Taurus Diesel Bullet of Royal Enfield know features
Sooraj Bullet - फोटो : Social Media
वहीं सोराज डीजल इंजन मोटरसाइकल को सहारनपुर स्थित सोराज ऑटोमोबाइल द्वारा बनाया गया। कंपनी ने अपने मॉडल के लिए रॉयल एनफील्ड गियरबॉक्स के साथ लोम्बार्दिनी 325 सीसी डीजल इंजन का उपयोग किया था। उस दौर में कंपनी ने 86 किलोमीटर प्रति लीटर के माइलेज का खूब प्रचार प्रसार करके अपने ब्रांड को बढ़ावा दिया। बता दें कि यह देश की पहली मोटरसाकिल थी जिसमें इलेक्ट्रिक स्टार्ट की सुविधा दी गई। हालांकि यह बैटरी पर निर्भर करता था कि वह कितनी अच्छी है। सोराज बाइक का वजन 200 किलोग्राम है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
You dont know about the Taurus Diesel Bullet of Royal Enfield know features
Royal Enfield Taurus - फोटो : Social Media
Royal Enfield Taurus बुलेट का माइलेज भी शानदार था। आज के दौर में हम सिर्फ इतने माइलेज का सपना देख सकते हैं। रॉयल एनफील्ड उस दौर में 70 किलोमीटर प्रति लीटर के हिसाब से माइलेज देती थी। इसलिए इस बाइक को चाहने वालों की सूची बेहद लंबी थी। आज भी कुछ शौकीन लोगों ने इस बाइक को मॉडिफाइड किया हुआ है और इसका आनंद ले रहे हैं। Royal Enfield Taurus डीजल बुलेट में 325 सीसी का इंजन दिया गया था। जो कि 6.5 बीएचपी की पावर और 15 एनएम का टार्क जनरेट करता था। इसका इंजन 4-स्पीड गियरबॉक्स से लैस था। बुलेट का वजन 350 सीसी की पेट्रोल बुलेट के मुकाबले काफी ज्यादा था। इसका कुल वजन 196 किलो था जबकि पेट्रोल बुलेट का वजन 168 किलोग्राम था।
 
विज्ञापन
You dont know about the Taurus Diesel Bullet of Royal Enfield know features
Sooraj Bullet - फोटो : Social Media
उस दौर में 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली Sooraj को सबसे सुविधाजनक और आरामदायक कहा जाता था। सोरज कंपनी ने रॉयल एनफील्ड की तरह इटली के बहुत प्रसिद्ध और विश्वसनीय ग्रीव्स लोम्बार्दिनी डीजल इंजन का इस्तेमाल किया था। बता दें कि लोम्बार्दिनी ने 1980 से डीजल इंजन का निर्माण किया था। हालांकि इस बाइक को लोगों ने ज्यादा पंसद नहीं किया।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed