फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Yezdi: येजदी ने शुरू की तीनों मोटरसाइकिलों की डिलीवरी, जानें इनकी खास बातें

Mon, 17 Jan 2022 10:13 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Mon, 17 Jan 2022 10:13 PM IST
सार

Yezdi Motorcycle (येजदी मोटरसाइकिल) ने अपने तीन नए लॉन्च किए गए मॉडल्स - Adventure (एडवेंचर), Scrambler (स्क्रैम्बलर) और Roadster (रोडस्टर) की डिलीवरी शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Yezdi Motorcycle starts deliveries of its three newly launched models Yezdi Roadster  Yezdi Scrambler and Yezdi Adventure
Yezdi Motorcycle starts deliveries - फोटो : Twitter
Yezdi Motorcycle (येजदी मोटरसाइकिल) ने अपने तीन नए लॉन्च किए गए मॉडल्स - Adventure (एडवेंचर), Scrambler (स्क्रैम्बलर) और Roadster (रोडस्टर) की डिलीवरी शुरू कर दी है। महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा ने मोटरसाइकिल के पहले मालिकों की तस्वीरें साझा की हैं। तीन रेट्रो-थीम वाली मोटरसाइकिलें पुराने जमाने की Yezdi मोटरसाइकिलों के आकर्षण को मॉडर्न एलिमेंट्स के साथ पेश करती हैं। Yezdi की इन तीनों मोटरसाइकिलों के लिए बुकिंग जारी है। 
Yezdi Motorcycle starts deliveries of its three newly launched models Yezdi Roadster  Yezdi Scrambler and Yezdi Adventure
Yezdi Roadster - फोटो : Yezdi
तीनों बाइक की खासियतें
ये तीनों Yezdi मोटरसाइकिल भारत में अलग-अलग खरीदारों को लक्षित करती हैं। Yezdi Adventure एक एडवेंचर टूरर है जो उन सवारों के लिए है जो लंबी दूरी की ऑफरोडिंग का रोमांच चाहते हैं और इसे रेगुलर सड़कों पर भी चलाया जा सकता है। Yezdi Scrambler हार्डकोर ऑफरोडिंग के लिए है, जबकि Yezdi Roadster आराम से लंबी दूरी की क्रूजिंग के लिए है। 
Yezdi Motorcycle starts deliveries of its three newly launched models Yezdi Roadster  Yezdi Scrambler and Yezdi Adventure
Yezdi Scrambler - फोटो : Yezdi
यहां होगी बिक्री
महिंद्रा समूह के स्वामित्व वाली Classic Legends (क्लासिक लीजेंड्स) द्वारा 26 साल के अंतराल के बाद Yezdi मोटरसाइकिल को भारत वापस लाया गया है। Yezdi बाइक भारत भर में Jawa शोरूम द्वारा बेची जा रही हैं जिन्हें नए ब्रांड और मोटरसाइकिलों के लिए नया रूप दिया गया है।  कंपनी बाइक्स को बेचने के लिए 300 जावा डीलरशिप का इस्तेमाल करेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Yezdi Motorcycle starts deliveries of its three newly launched models Yezdi Roadster  Yezdi Scrambler and Yezdi Adventure
Yezdi Bikes - फोटो : Twitter
26 साल बाद वापसी
Yezdi, क्लासिक लीजेंड्स द्वारा भारतीय बाजार के लिए पुनर्जीवित किया गया तीसरा ब्रांड है। Classic Legends महिंद्रा ग्रुप के स्वामित्व वाली कंपनी है। इससे पहले इसने Jawa (जावा) और BSA Motorcycles (बीएसए मोटरसाइकिल्स) जैसे ब्रांडों को पुनर्जीवित किया। Yezdi ने 26 साल के बाद भारतीय बाजार में वापसी की है। साल 1961 में भारत में पहली बार लॉन्च किया गया, यह ब्रांड Roadking (रोडकिंग), Monarch (मोनार्क) और Delux (डीलक्स) मॉडल्स के साथ लोकप्रिय हो गया। हालांकि, दोपहिया निर्माता ने साल 1996 में अपनी बाइक का उत्पादन बंद कर दिया था। 
विज्ञापन
Yezdi Motorcycle starts deliveries of its three newly launched models Yezdi Roadster  Yezdi Scrambler and Yezdi Adventure
Yezdi Adventure - फोटो : Yezdi
इंजन और पावर
ये तीन मोटरसाइकिलें दिखने में अलग हैं, लेकिन इनमें कई कंपोनेंट एक जैसे हैं। ये तीनों जो कंपोनेंट आपस में शेयर करते हैं  उनमें प्लेटफॉर्म, इंजन और गियरबॉक्स हैं। Yezdi की इन मोटरसाइकिलों में 334 cc सिंगल-सिलेंडर, लिक्विड-कूल्ड, 4-स्ट्रोक DOHC इंजन मिलता है जिसके साथ 6-स्पीड ट्रांसमिशन दिया गया है। हालांकि इन तीनों मॉडलों का पावर और टॉर्क आउटपुट अलग है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed